चोरी-छिपे ट्रैक हो रही लोकेशन, खतरे में आपकी सिक्योरिटी, कैसे रहें सेफ?
क्या आप जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन की कई ऐप्स आपकी जानकारी के बिना लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं? इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ती है, बल्कि फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म होती है।
अच्छी बात यह है कि आप खुद कुछ आसान कदम उठाकर इस ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। यहां जानिए, Android और iPhone में कैसे बंद करें ऐप्स की बैकग्राउंड लोकेशन ट्रैकिंग।

स्टेप 1: लोकेशन सेटिंग्स खोलें
Android: Settings → Location
iPhone: Settings → Privacy & Security → Location Services
यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी जिन्हें आपकी लोकेशन एक्सेस की अनुमति है।
स्टेप 2: ऐप परमिशन जांचें
प्रत्येक ऐप के नाम के नीचे उसकी अनुमति का स्तर दिखाई देगा, जैसे
"Allowed all the time" (हमेशा अनुमति)
"Only while using the app" (सिर्फ ऐप इस्तेमाल के दौरान)
"Ask every time" (हर बार पूछें)
"Don't allow" (अनुमति न दें)
स्टेप 3: परमिशन बदलें
किसी भी ऐप पर टैप करें और उसे केवल जरूरत के समय ही लोकेशन एक्सेस देने का विकल्प चुनें। जैसे "Allow only while using the app" या "Ask every time"।
इससे ऐप आपकी लोकेशन सिर्फ उसी वक्त ट्रैक करेगी जब आप उसे खुला रखेंगे।
स्टेप 4: 'Precise Location' बंद करें
कुछ ऐप्स, जैसे मैप या फूड डिलीवरी ऐप्स, को लोकेशन की जरूरत होती है। इनके लिए Precise Location बंद कर दें।
इससे ऐप को आपकी सटीक लोकेशन नहीं, बल्कि केवल अनुमानित क्षेत्र की जानकारी मिलेगी, जिससे आपकी गोपनीयता बनी रहती है।
स्टेप 5: नियमित रूप से जांच करें
हर कुछ हफ्तों में अपनी लोकेशन सेटिंग्स दोबारा देखें। कई बार ऐप अपडेट के बाद वे दोबारा अनुमति मांग लेती हैं। नियमित जांच से आप ट्रैकिंग से हमेशा सेफ रह सकते हैं।
छोटा बदलाव, बड़ी सेफ्टी
इन कुछ सरल सेटिंग्स से आप अपनी डिजिटल प्राइवेसी को बेहतर बना सकते हैं और साथ ही फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ा सकते हैं। ध्यान रखें स्मार्टफोन तभी स्मार्ट है, जब आप उसकी सुरक्षा सेटिंग्स को स्मार्टली संभालें।


Click it and Unblock the Notifications