क्या आपका फोन भी हो गया है हैक? तो ऐसे करें पता
स्मार्टफोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए हैकिंग एक बड़ी चिंता बनी हुई है। साथ ही हैकिंग बहुत तेजी से ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसने लोगों की नींद खराब कर रखी है। जबकि अभी पेगासस स्पाईवेयर भी दुबारा भारत में चर्चा में आ चुका है।

हैकिंग (Hacking) के माध्यम से, एक हैकर (Hacker) आपके डिवाइस की हर जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसलिए, यदि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है, तो इससे डेटा की हानि, डिवाइस की प्रोसेसिंग पावर का दुरुपयोग, और वित्तीय और व्यक्तिगत जानकारी की चोरी जैसी चीजें हो सकती हैं।
अगर आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आपका डिवाइस हैक हुआ है या नहीं तो इसमें हमने आपको कुछ संकेत बताए है जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपका फोन कहीं हैक तो नहीं हुआ है?
अगर ये संकेत दिखे आपके डिवाइस में, तो हैक होने की है संभावना
मोबाइल हैक हुआ है या नहीं यह जानना बहुत ही मुश्किल है लेकिन फिर भी हमें इसके कुछ संकेत मिल जाते है जिससे हम यह अंदाज लगा सकते हैं कि फोन हैक हो गया है।
मोबाइल फोन की बैटरी अचानक खत्म होना: यदि आपके स्मार्टफोन की बैटरी अचानक खत्म हो रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया है और बैकग्राउंड में मैलवेयर चल रहा है जो बैटरी को तेजी से खत्म कर रहा है। हालांकि एक फोन की बैटरी लाइफ समय के साथ खराब हो जाती है।
अचानक से ऐप्स का फ्रीज़ होना: यदि अचानक से कोई ऐप आपके फोन की स्क्रीन से बिना अनइंस्टॉल किए फ्रीज या गायब होने लगते हैं, तो यह संकेत करता है कि मैलवेयर सॉफ्टवेयर आपके डिवाइस के स्टोरेज को खत्म कर रहा है।
तेजी से इंटरनेट डेटा खत्म होना: वहीं, अगर आपके डिवाइस का डेटा तेज़ी से समाप्त हो रहा है, तो इससे आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि हैकर्स की आपके फ़ोन पर नज़र है, और उनकी छेड़छाड़ के कारण आपका डेटा तेज़ी से समाप्त हो रहा है।
अपने डिवाइस को हैक होने से कैसे बचाएं?
अपने मोबाइल फोन को हैक होने से बचाने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। फालतू के ऐप्स या कहें तो जिन पर ट्रस्ट नहीं है या फर्जी है उनको अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। ऐसी वेबसाइटों पर न जाएँ जहां यह पॉप अप करें कि आपके डिवाइस में वाइरस है और इसको डिलीट करने के लिए एंटीवायरस को डाउनलोड करें।


Click it and Unblock the Notifications







