Home
How to

बार-बार हो रहा है आपका Phone हैंग, जानें कैसे करें अपने फोन को स्मूद और फास्ट

आजकल फोन के बिना रहना जैसे एक प्रकार का मुश्किल टास्क है। ऐसे में अगर आपके फोन में कोई समस्या आ जाए तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। इसमें सबसे बड़ी समस्या फोन का हैंग होना है। जैसे-जैसे Phone पुराना होता जाता है, वैसे-वैसे उसकी परफॉर्मेंस पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है और मोबाइल बेहद ही धीमी गति से काम करता है।

हैंग होने की वजह से फोन का इस्तेमाल करने कठिन हो जाता है, क्योंकि इस समस्या की वजह से फोन अटक-अटक कर चलता है और हमारा मन फिर उसे इस्तेमाल करने का नहीं होता है। ना जाने ऐसे कितने लोग हैं, जो इस समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Phone के हैंग होने की समस्या होगी खत्म, जानें कैसे

इसके लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि आखिर फोन में हैंग होने की समस्या कहां से उत्पन्न होती है और आपका फोन बार-बार क्यों अटक जाता है। अगर आप इन कारणों का पता लेंगे तो आपको अगली बार से इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं कि फोन क्यों हैंग होता है।

Phone के हैंग होने के पीछे के कारण

Storage Issue: जब फोन की इंटरनल स्टोरेज या रैम फुल हो जाती है, तो ऐसे में आपके फोन को कोई भी कमांड को प्रोसेस करने में परेशानी होती है। इसकी वजह से फोन की स्पीड भी स्लो हो जाती है और कई बार तो ऐप भी ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसे में आपको अपने फोन के स्टोरेज को कम करने की आवश्यकता है।

ऐप अपडेट: कई बार गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर में डेवलपर्स द्वारा ऐप का अपडेट आया होता है। लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐप डेवलपर्स किसी भी ऐप का अपडेट तब ही पेश करता है, जब पुराने वर्जन में किसी तरह की परेशानी या बग हो या फिर ऐप में कोई नया फीचर आया है।

ऐप को बेहतर बनाने के लिए भी अपडेट आते रहते हैं। कई बार पुराने वर्जन के चलते जिस ऐप का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें बग आने की वजह से फोन हैंग होता है। ऐसे में आपको फोन को अपडेट करना चाहिए या फिर जो ऐप में अपडेट आया हो, उसे भी अपडेट करना चाहिए।

बैकग्राउंड ऐप: अगर आपके फोन में कम रैम है और आपने एक साथ कई सारे ऐप्स को खोल रखा है, तो ये ऐप्स आपके फोन की परफॉर्मेंस पर प्रभाव डाल सकते हैं। इसकी वजह से आपका फोन हैंग भी हो सकता है। ऐसी स्थिती में जिन ऐप्स की आवश्यकता नहीं हैं, उन्हें आप बैकग्राउंड में हटा सकते हैं।

हैवी ऐप्स का इस्तेमाल: भारी गेम्स या एप्लिकेशन का यूज करने से भी फोन पर लोड पड़ता है, जिससे फोन में हैंगिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also troubled by your phone hanging and the phone is running slow, then you must pay attention to these things. These solutions can get rid of the problem of your phone hanging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X