Wi-Fi की रफ्तार हो जाएगी रॉकेट जैसी, बस अपनानी होंगी ये टिप्स
आज के दौर में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे घर से वर्क फ्रॉम हो, ऑनलाइन क्लासेज हों या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी और सीरीज देखनी हो। हर जगह Wi-Fi की स्पीड सबसे ज्यादा मायने रखती है।
लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका Wi-Fi धीमा चलता है, बार-बार बफरिंग होती है या फाइल डाउनलोड करने में बहुत समय लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने Wi-Fi की स्पीड को रॉकेट जैसी तेज बना सकते हैं।

1. राउटर की सही जगह चुनें
अक्सर लोग Wi-Fi राउटर को किसी कोने या टेबल के नीचे रख देते हैं, जिससे सिग्नल पूरे घर में बराबर नहीं पहुंच पाता। राउटर को हमेशा घर के बीचों-बीच और ऊँचाई पर रखना चाहिए। इससे हर कमरे में सिग्नल बेहतर मिलता है।
2. राउटर रीस्टार्ट करें
कभी-कभी लंबे समय तक राउटर को बिना रीस्टार्ट किए चलाने से भी इंटरनेट स्लो हो जाता है। हफ्ते में कम से कम एक बार राउटर को रीस्टार्ट करें, इससे नेटवर्क रीफ्रेश होता है और स्पीड बेहतर हो जाती है।
3. डिवाइस की लिमिट तय करें
अगर आपके Wi-Fi से बहुत सारे डिवाइस जुड़े हुए हैं तो इंटरनेट की स्पीड अपने आप कम हो जाती है। कोशिश करें कि एक समय पर सीमित डिवाइस ही कनेक्ट हों। जरूरत पड़ने पर गेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करें।
4. राउटर को अपडेट रखें
पुराने राउटर या पुराने सॉफ्टवेयर भी स्पीड पर असर डालते हैं। हमेशा अपने राउटर का फर्मवेयर अपडेट रखें और अगर राउटर बहुत पुराना है तो नया मॉडल लेने पर विचार करें।
5. इंटरफेरेंस से बचें
Wi-Fi राउटर को माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन या मोटी दीवारों के पास न रखें। इससे सिग्नल कमजोर हो जाता है। कोशिश करें कि राउटर खुली जगह पर हो।
6. हाई-स्पीड प्लान चुनें
अगर ऊपर दिए सभी उपाय करने के बाद भी स्पीड स्लो है तो हो सकता है कि आपका इंटरनेट प्लान ही पुराना हो। आजकल हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और फाइबर प्लान सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। ऐसे में अपना प्लान अपग्रेड करना भी एक स्मार्ट विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








