क्या है ये YouTube HDR, कैसे देखें इस क्वालिटी के वीडियो
यू-ट्यूब में अब HDR क्वालिटी के वीडियो देखे जा सकते हैं हाल ही में यू ट्यूब ने ये फीचर अपडेट किया है, यानी अब आप ऑफीशियली यू ट्यूब में इस क्वालिटी के वीडियो देख सकेंगे। इस विषय में बात करने से पहले सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है आखिर ये HDR होता क्या है।

क्या होता है HDR का मतलब ?
HDR जिसका फुल फार्म है High dynamic range इसे साधरण शब्दों में समझे तो ये तस्वीरों को रंग के हिसाब से ज्यादा बेहतर बनाता है। लगभगा आजकल जितने भी स्मार्टफोन आते हैं उनमे एसडीआर का फीचर होता है। जब भी हम एचडीआर मोड में कोई तस्वीरे लेते हैं वो उस समय की रोशनी को ज्यादा बारीकी से कैपचर करता है फिर वो चाहे ज्यादा हो या कम इसके लिए कैमरा 3 या फिर उससे ज्यादा तस्वीरे लेता है जिसमें हर रंग और रोशनी होती है अब एक सॉफ्टवेयर इन सभी तस्वीरों को एक साथ जोड़ कर एक तस्वीर बना देता है।
पढ़ें: आईए सीखते हैं यू ट्यूब में जादू करने के कुछ तरीके
इस पूरी प्रकिया को होने में कुछ सेकेंड लगते हैं, अगर आपको साधारण और एचडीआर मोड की फोटो में अंतर देखना है तो इसके लिए अपने फोन में एक तस्वीरे बिना एचडीआर मोड और एक एचडीआर मोड ऑन करके क्लिक करें आपको अंतर साफ नजर आ जाएगा।
यू ट्यूब में ये कैसे प्रयोग कर सकते हैं ?
जैसा ही मैं आपको पहले बता चुका हूं, एचडीआर एक तरह से आपकी फोटो को साधारण फोटो से क्वालिटी के मामले में ज्यादा बेहतर बनाती है, ठीक इसी तरह से वीडियो में भी साधारण से ज्यादा बेहतर क्वालिटी एचडीआर वीडियो में मिलती है। जैसे इस वीडियो को देखने में आप ये समझ सकते हैं कि एचडीआर वीडियो की क्वालिटी कैसी होती है।
अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और एलजी LG V30 जैसे एचडीआर सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन ये एचडीआर क्वालिटी के यू ट्यूब वीडियो देखे जा सकते हैं जबकि पहले ये स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं था, एचडीआर वीडियो में ज्यादा कांट्रास्ट, डिटेल और ज्यादा क्लियरिटी रहती है।
यू ट्यूब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर Steven Robertson और प्रोडेक्ट मैनेजर Sanjeev Verma ने नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए बताया हमने गैलेक्सी नोट 8 चौथा ऐसा स्मार्टफोन में जिसमें नेटफ्लिक्स के वीडियो एचडीआर क्वालिटी के साथ देखे जा सकते हैं इससे पहले LG V30, Sony Xperia XZ1 और Sony XZ Premium में एचडीआर वीडियो सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications