बिना इंटरनेट के भी देखा जा सकेगी YouTube वीडियो, इस ट्रिक को फॉलो करने से होगा काम
कई बार हम ऐसी जगह पर होते हैं, जहां इंटरनेट की कनक्टिविटी नहीं मिलती है। ऐसी जगह पर हमें YouTube पर वीडियोज देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार हम अपनी जरूरत की वीडियो को भी बिना इंटरनेट के देखने में असफल होते हैं।
आपकी इस समस्या के बारे में सोचते हुए हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी YouTube का इस्तेमाल कर वीडियो देख सकेंगे। साथ ही अपनी पसंद की वीडियोज का आनंद ले सकेंगे। चलिए जानते हैं इस कमाल की ट्रिक के बारे में।

ऑफलाइन मोड का करें यूज
YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल आजकल हर घर में किया जाता है। इतना ही नहीं YouTube के जरिए लोग पढ़ाई भी करते हैं और अन्य चीजों के बारे में सीखते भी हैं। ऐसे में इंटरनेट ना होना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
ऐसे में बिना इंटरनेट वीडियोज देखने के लिए आप YouTube के ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद आप अपने पसंद के वीडियोज को ऑफलाइन के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में आपके पास इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर अपनी वीडियो का आनंद ले सकते हैं।
कैसे करें ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल
- अगर आप भी बिना इंटरनेट के YouTube वीडियो देखना चाहते हैं, तो बस इस स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफलाइन मोड में वीडियो को देखने के लिए सबसे पहले यूट्यूब वीडियो को सेव करें।
- वीडियो प्ले होने के बाद नीचे की ओर डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा।
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप किस क्वालिटी में वीडियो को सेव करना चाहते हैं। इनमें आपको इंटरनेट डाटा, Wi-Fi के हिसाब से लो (144पी), मीडियम (360पी), हाई (720पी), फुल एचडी (1080पी) के ऑप्शन नजर आएंगे, इसमें से कोई एक का चयन करें।
- वीडियो डाउनलोड होने के बाद बिना इंटरनेट आप इसे आसानी से देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








