Home
Miscellaneous

आप भी थे इन ब्रांड्स के दीवाने, आज है बुरा हाल

By Agrahi

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुआ विकास बेहद कमाल है। आज से 10 से पहले जब एक मोबाइल फोन या कंप्यूटर किसी के पास होना बड़ी बात हुआ करती थी, वहीँ आक इन डिवाइसेस ने हर घर में पानी जगह बना ली है। यह डिवाइस सभी के लिए जरूरी भी हो गए हैं साथ ही काफी किफायती दामों में उपलब्ध भी हैं।

मोबाइल फोन को ही ले लीजिए आज सैंकड़ों स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो एक से एक स्मार्टफोन हर महीने पेश करती हैं। इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसीफिकेशन कुछ सालों पहले तक सोचे भी नहीं जा सकते थे। लेकिन टेक्नोलॉजी में हुए नए इनोवेशन्स के चलते आज वो सब मुमकिन हो गया है।

टेक कंपनियों की बात करें, जिन टेक कंपनियों का दबदबा एक समय पूरे विश्वभर में था वो आज खो सी गई हैं। इन कंपनियों ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था, और सफल भी रहीं थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

आज हम ऐसे ही कुछ कंपनियों के बारे में आपको बताएंगे जिनके कभी सभी दीवाने हुआ करते थे।

अटारी

अटारी

दुनिया में बेस्ट वीडियो गेम कंसोल कंपनियों में शुमार अटारी 1972 में आई थी। कंपनी को बाद में कई अन्य कंपनियों से मुकाबला करना पड़ा। लेकिन सभी मुकाबला करने के बजाय कंपनी ने उन पर कानूनी दांव पेच कसे। 90के दशक में कंपनी बुरी तरह फ़ैल हो गई।

हिताची

हिताची

यह जापानी कंपनी, एक समय पर पूरी दुनिया में राज कर रही थी। लेकिन आज यह कंपनी काफी मुश्किलों में है, साथ ही घाटे में भी चल रही है।

कॉम्पैक

कॉम्पैक

80 के दशक में कॉम्पैक का डेस्कटॉप लेना बड़ी बात थी, इसे स्टेटस सिंबल माना जाता था। कंपनी ने अपने कई साल ड्राइवर्स और कंपोनेंट्स बनाने में लगा दिए। वो प्रीमियम डेस्कटॉप और लैपटॉप बनाना चाहते थे। लेकिन कंपनी ऐसा कर नहीं पाई।

नोकिया

नोकिया

सबकी पसंदीदा स्मार्टफोन कंपनी नोकिया भी आज की भीड़ में गायब सी हो गई है। एक वक्त था जब मोबाइल फोन का मतलब ही नोकिया हुआ करता था। धीरे धीरे आई नई कंपनियों से नोकिया मुकाबला करने में पीछे रह गई।

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी

स्मार्टफोन कंपनियों में ब्लैकबेरी एक बड़ा नाम था। कंपनी के स्मार्टफोन हाई एंड हुआ करते थे, सभी सलेब्स के पास ब्लैकबेरी ही देखा जाता था, लेकिन आज कंपनी की हालत सही नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 tech company which ruled once but failed. These companies were everyone's favorite once.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X