चुटकी में डाउनलोड करें अपनी फेवरेट मूवी!
मूवी देखने का शौक किसे नहीं होता। फ़िल्मी हस्तियों के प्रति दीवानगी और उनकी मूवी के बारे में सुनते ही लोग अपनी काल्पनिक दुनिया में खो जाते हैं। फ़िल्में देखना ना सिर्फ मनोरंजन का सबसे अच्छा तरीका है, बल्कि इनसे हमें काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। फिल्मों की बात करते ही थियेटर का ख्याल दिमाग में आना आम बात है। लेकिन थियेटर में अपनी सुविधा और बजट के अनुसार मूवी देखना मुश्किल है। लेकिन इंटरनेट पर ऐसी कोई बंदिश नहीं।
इस फ़ोन में लीजिए होम थिएटर का मजा, 5,000 से भी कम है कीमत!
यहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार मूवी देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। यूं तो मूवी देखने और डाउनलोड करने की कई साइट्स हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी साइट्स बताने वाले हैं, जो आसानी से मूवी डाउनलोड करने और देखने में आपकी मददगार साबित होंगी। वो भी बिना किसी मेंबरशिप या पेमेंट के। जानते हैं ऐसी ही साइट्स के बारे में:
#1
इस साइट से फ्री में इंग्लिश मूवी डाउनलोड की जा सकती हैं। इस साइट पर लेटेस्ट मूवी कलेक्शन के साथ-साथ गेम्स को फेवरेट टीवी शो भी देखे और डाउनलोड किये जा सकते हैं।
#2
इस साइट से हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड मूवीज भी डाउनलोड की जा सकती हैं। इस पर मूवीज की भरमार है। इस पर टीवी शो तो मिलेंगे ही साथ में आप हिंदी में डब की गई इंग्लिश मूवी का आनंद भी ले सकते हैं।
#3
इस साइट पर अलग-अलग कैटेगरी में मूवी को रखा गया है। जिससे आप अपने टेस्ट के अनुसार मूवी का सिलेक्शन आसानी से कर सकते हैं।
#4
मूवी या अन्य सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यह अच्छा विकल्प है। इस पर बड़ी संख्या में मूवी उपलब्ध हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
#5
फेवरेट मूवी देखना हो, बात म्यूजिक सुनने की हो या फिर ऑनलाइन गेम्स खेलना हो, ये साइट आपकी सभी जरूरतों को पूरा करती है। इस पर आपको सिर्फ हॉलीवुड मूवी ही मिलेंगी। इसके द्वारा आप बिना किस सर्वे या अन्य परेशानी से गुजरे मूवी डाउनलोड कर सकते हैं।
#6
इस साइट पर मूवी और टीवी सीरीज का लंबा कलेक्शन है। इस पर एचडी स्ट्रीमिंग का विकल्प भी दिया गया है।
#7
यह साइट छोटी साइज की मूवी पसंद करने वाले लोगों के लिए ख़ास हो सकती है। इस पर 300-500एमबी में मूवी को डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर मूवी का कलेक्शन भी काफी समृद्ध है।
#8
इस साइट से हिंदी, इंग्लिश और मराठी मूवी भी डाउनलोड की जा सकती हैं। साथ ही टीवी शोज भी आप इस साइट से अपने सिस्टम में ले सकते हैं। हिंदी में डब इंग्लिश मूवी भी साइट पर उपलब्ध हैं। तो देर ना करें और मूवीज का आनंद लें।


Click it and Unblock the Notifications







