सेल्फी के चक्कर में घोड़े को ले आई बाथरूम में
सेल्फी लेने के लिए क्या कोई घर में घोड़े को ला सकता है शायद नहीं लेकिन Kait ने ऐसा किया, जानिए क्या है पूरा माज़रा
सेल्फी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, पहाड़ों में सेल्फी लेते हैं, ऊंची बिल्डिंग में सेल्फी लेते हैं लेकिन Kait को थोड़ा अलग करने सूझी इसके लिए वो घर में 25 साल का एक घोड़ा ले आई और सेल्फी खींचकर ट्विटर पर ट्विट कर दी, फिर क्या था लोगों ने उसे रीट्विट करना शुरु कर दिया।

वहीं ये जानकर आपको हैरानी होगी 2 साल बाद भी Kait के परिवार वालो को इसकी भनक भी नहीं लगी, 453 किलो वजनी इस घोड़े को घर में लाने के लिए Kait को खास मेहनत नहीं करनी पड़ी।
पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं ये ठंडा-कूल पानी देने वाला कूलर
ऐसा पहली बार नहीं है जब केथ सेल्फी के लिए घर में किसी जानवर को लाई हो इससे पहले भी केथ कई जानवरों के साथ सेल्फी लेकर उसे पोस्ट कर चुकी है।
Tucker नाम के इस घोड़े को घर में लाने से पहले कैथ ने उसके पैरों में एक तरह के दस्ताने भी पहनाए थे ताकि घर में उसके पैरो के निशान न पड़ें। इसके बाद उसे घर के अंदर बने बथरूम तक पहुंचने के लिए कुछ ही कदम चलना पड़ा, शीशे के सामने घोड़े को लाने के बाद Kait ने सेल्फी ली और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।
ये सब करने में उसे मुश्किल से 5 मिनट का समय लगा, जिस समय घोड़े को घर में लाया गया था उस समय कैथ के परिवार वाले ऑफिस गए हुए थे जिसकी वजह से कैथ के पास काफी समय था। तो अगर आप भी थोड़ा हटकर सेल्फी लेने की सोच रहे है तो कैथ की तरह कोई तरीका अपना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








