ट्रांसलेट करेगा ये इयरपीस
आप किसी स्थान पर जाते हैं लेकिन वहां की भाषा आपको समझ में नहीं आती है तो ऐसे में समस्या होती है।

आपको ऐसा लगता है कि आप कुछ ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल करें, जिससे सामने वाले के द्वारा बोली जाने वाली भाषा अपने आप आपकी भाषा में बदल जाएं।
पहले ये बातें सपना लगती थी, लेकिन अब सच हो गया है। हाल ही में ऐसी तकनीकी को बना लिया गया है।
हम बात कर रहे हैं ट्रांसलेट करने वाले इयरपीस की; जो कि किसी भी भाषा को आपकी भाषा में अनुवादित करने की क्षमता रखता है। इस इयरपीस को बेवरली लैब ने तैयार किया गया है।
इस इयरपीस को ब्लूटूथ से कनेक्ट करते हुए वॉयरलेस कनेक्शन के जरिए दो अलग इयरपीस के रूप में कानों में पहन लिया जाता है। आप जिस भाषा में सुनना चाहते हैं उसे प्रीफर लैंग्वेंज के तौर पर सेट कर लें। इसके लिए आपको एप डाउनलोड करना होगा।
इस एप को हर समय काम करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अगर आप इस इयरपीस को खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 8,600 रूपए है जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

फिलहाल, इस इयरपीस की सेटिंग में अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रैंच, इटैलियन और पुर्तगाली भाषा फीड है।

इसे मई 2017 में लांच किया जाएगा।
इस डिवाइस में कॉन्फ्रेंस मोड होगा जिससे कई लोग इसे पहन सकते हैं और कई लोग वार्तालाप में जुड़ सकते हैं।

साथ ही इसमें, स्पीच रिकॉग्निशन, मशीन ट्रांसलेशन भी दिया गया है।

बाद में इसमें कई अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications







