भारत में अभी 5G फोन खरीदने का फायदा है या नहीं, पढ़िए और जानिए...!
बीते साल मार्केट में कई 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। लेकिन फिलहाल भारत में 5 नेटवर्क की सुविधा नहीं आई है। ऐसे में हम सभी ये सोचते हैं कि जब 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है तो 5जी स्मार्टफोन्स लेने का क्या फायदा?

5G महंगा लेकिन फायदेमंद
अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में 5जी स्मार्टफोन थोड़े महंगे हैं लेकिन अगर आप 5जी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो इसके काफी फायदे भी हैं। भले ही अभी 5जी नेटवर्क नहीं आया है लेकिन हम आपको बताते हैं कि आपको इस फोन को क्यों प्राथमिकता देनी चाहिए?
2-3 साल फोन यूज़ करना है तभी खरीदें 5G फोन
अगर आप 20,000 रुपए से ऊपर का फोन खरीद ही रहे हैं तो ज़रुर देखें कि फोन में 5जी नेटवर्क है या नहीं। इसके अलावा अगर आपको कम से कम 2 से 3 साल तक फोन चलाना है तो ज़रुर 5जी स्मार्टफोन खरीदें क्योंकि भारत में साल 2021 से अंत या 2022 तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा।
2021 में आएगा Jio 5G
याद दिला दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही 2021 के मिड में Jio 5G लॉन्च करने की बात कही थी। जाहिर है कि अगर जियो 5जी नेटवर्कक लेकर आता है तो अन्य कंपनियां भी पीछे नहीं हटेगी।
क्या 5G के बाद 4G स्लो हो जाएगा
ऐसे में मान लीजिए टेलिकॉम कंपनियां 5जी नेटवर्क की सुविधा शुरू कर देंगी तो 4जी फोन स्लो लगने लगेगा। याद करें कि एक समय में भारत में 3जी नेटवर्क की स्पीड काफी तेज़ थी लेकिन 4जी नेटवर्क के आते ही 3जी स्लो हो गया। ऐसे में आपको पहले से तैयार रहना चाहिए।
तो अगर आप फोन को थोड़ा से लंबे समय तक चलाना चाहते हैं और आपका बजट भी 20 हजार से ऊपर हैं तो आप 5जी स्मार्टफोन्स को प्राथमिकता दें। ताकि आपको बार बार फोन को अपग्रेड करने की ज़रूरत ना पड़ें।
मार्केट में और भी सस्ते 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे
अगर आप मिड बजट में 5जी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो थोड़ा सा इंतजार कर सकते हैं क्योंकि अब भारत में सस्ती कीमत के साथ भी 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में Motorola ने 20 हज़ार के सेग्मेंट में 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








