Home
Miscellaneous

Ola-Uber और Rapido जैसी सेवाओं पर कर्नाटक में लगा बैन, 3 दिन में होने वाली है सारी सर्विस बंद

Ola-Uber और Rapido जैसी  सेवाओं पर कर्नाटक में लगा बैन

कर्नाटक परिवहन विभाग ने 6 सितंबर को बेंगलुरु में ओला, उबर और रैपिडो ( Ola-Uber And Rapido ) ऑटो को अगले तीन दिनों में बंद करने का नोटिस जारी किया। यह नोटिस यात्रियों द्वारा परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि ओला, उबर ( ( Ola-Uber )2 किलोमीटर से कम की दूरी के लिए भी 100 रूपये चार्ज करती है, जो की एक दम गलत है।

3 दिन का है समय

राज्य परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इन कैब-हेलिंग सेवाओं को यात्रियों से सरकार द्वारा निर्धारित ऑटो किराए से अधिक शुल्क नहीं लेना चाहिए। ओला, उबर और रैपिडो ( ( Ola-Uber And Rapido ) के पास अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय है।

यात्रियों ने उठाई अपने लिए आवाज

रिपोर्ट की बात करें तो , कर्नाटक में ओला, उबर और रैपिडो ( Ola-Uber And Rapido ) में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सरकार के नियमों के मुताबिक, ऑटो चालक पहले 2 किमी के लिए 30 रुपये और उसके बाद 15 रुपये प्रति किमी के हिसाब से चार्ज कर सकते है, पर ऐसा नहीं है कंपनियां यात्रियों से न्यूनतम 100 रुपये का किराया वसूलती है।

Ola-Uber और Rapido जैसी  सेवाओं पर कर्नाटक में लगा बैन


नोटिस में कहा गया कि

नोटिस में, परिवहन आयुक्त टीएचएम कुमार ( Transport Commissioner THM Kumar ) ने लिखा, "एग्रीगेटर्स सरकारी नियमों की अवहेलना कर अपनी ऑटो रिक्शा सेवाओं को चला रहें है । इसके अतिरिक्त, विभाग को पता चला है कि ग्राहकों से सरकार द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है।

आदेश ना मानना पड़ सकता है महंगा

" नोटिस में उन्हें जल्द से जल्द ऑटो सेवाओं को बंद करने और टैक्सी ग्राहकों से सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने को रोकने का आदेश दिया गया है। साथ ही, विभाग ने आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Karnataka Govt Bans Ola, Uber, Rapido Auto Services: The Karnataka Transport Department on September 6 issued a notice to shut down Ola, Uber and Rapido autos in Bengaluru for the next three days. This notice comes after passengers filed a complaint with the Transport Department, stating that Ola, Uber (Ola-Uber) charges Rs 100 even for a distance of less than 2 km, which is completely wrong.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X