2016 में हुई ये टेक कंट्रोवर्सीज़, कभी नहीं भूल पाएंगे आप
2016 में ऐसी कई बातें हुई जो बेहद चौंकाने वाली थी, आये नज़र डालते हैं इन्हीं बातों पर।
साल 2016 के पूरे होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल ही तरह टेक्नोलॉजी में इस बार भी कई उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। आज हम गिज़बॉट में आपको उन सभी चीजों का परिचय दे रहे हैं जो इस साल टेक क्षेत्र में हुई हैं। 365 दिनों के इस समय में देखिए क्या कुछ हुआ है।

इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं उन विषयों की जिन्होंने टेक फील्ड में काफी चर्चाएं तो बटोरी लेकिन किसी बहुत खास अच्छे कारणों से नहीं। जी हां! हम लाएं टेक कंट्रोवर्सीज़ की जो इस साल देखने और सुनने को मिली।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7
सैमसंग का फ्लैगशिप फैबलेट इस साल अगस्त में पेश हुआ। कंट्रोवर्सीज़ की लिस्ट में यह सबसे ऊपर इसलिए है क्योंकि इसके एक या दो नहीं बल्कि कई घटनाएं सामने आई। स्मार्टफोन की बैटरी में दिक्कतें थीं, इसे एयरपोर्ट तक पर बैन कर दिया गया है। कंपनी को अपने फोन को मार्किट से वापस मंगवाना पड़ा।
एपल और एफबीआई के बीच क्लैश
एपल और एफबीआई के बीच यह परेशानियां आई जब एक टेररिस्ट के द्वारा आईफोन इस्तेमाल किया गया। एफबीआई ने इस आईफोन 5सी को बिना एपल के असिस्टेंस के ही हैक किया।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
ब्लैकबेरी फोन अब नहीं
ब्लैकबेरी ने अपने स्मार्टफोन निर्माण पर रोक लगाने की बात कही, ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी को ग्राहकों में ब्लैकबेरी प्रिव के लिए न कोई जोश दिखा न ख़ुशी। कंपनी अब फोन का निर्माण नहीं करेगी बल्कि कोई थर्ड पार्टी स्मार्टफोन का निर्माण करेगी।
आईफोन 7 में हैडफ़ोन जैक की कमी
एपल को शायद लगा की हैडफ़ोन जैक फोन से हटा देने पर शायद अच्छा रहेगा, लेकिन एपल फैन्स को यह पसंद नहीं आया है। हालाँकि नया आईफोन काफी पतला है, लेकिन हैडफ़ोन जैक इसमें से मिसिंग है।
251 रुपए का स्मार्टफोन
फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को शायद ही कोई भूल पाए, जिसकी कीमत 251 रुपए जितनी कम रखी गई थी। रिंगिंग बेल्स ने अपने फोन की घोषणा कर इसकी बुकिंग की बात कही। एक और जहां कुछ ही लोग इसे बुक करवा पाए वहीं कई लोगों को यह फोन अब तक नहीं मिल पाया है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








