वैज्ञानिकों ने खोज लिया नरक
स्वर्ग में बहुत सुख होते हैं और नरक में बहुत कष्ट होते हैं.. ऐसी बातें और कहानियां हम बचपन से सुनते आ रहे हैं और कई बार जानने की इच्छा भी होती है कि क्या वाकई में ऐसा कुछ होता है। अगर आप हाल ही में किए गए शोध की मानें तो नरक जैसी चीज होती है।

जी हां, हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने एक ग्रह की खोज की है जिसमें ऐसे तत्वों का समावेश है जो नरक के किए गए वर्णन से काफी मिलता जुलता है। अधिक शक्तिशाली रेडियो और ऑप्टिकल टेलीस्कोप की मदद से सोलर सिस्टम में कई खोजें की गई, लेकिन इस खोज को काफी अनोखा माना जाता है। नरक कही जाने वाली जगह वास्तव में एक ग्रह है जिसका नाम कैंक्री 55ई है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में अनोखी बातें:

1. भयानक तत्व-
नरक माने जाना वाला यह ग्रह भयानक तत्वों से मिलकर बना हुआ है, जहां किसी भी प्रकार के जीवन का होना असंभव है।

कैंक्री 55ई में वैज्ञानिकों के अनुसार, दो परतें या हेमीस्पेयर हैं जिनमें से एक परत हमेशा सूर्य के समक्ष रहती हैं और दूसरी में घोर अंधेरा होता है।

इस ग्रह में ऐसी गैस मौजूद हैं जो बेहद घातक होती हैं और सूर्य के निकट होने के कारण यह हमेशा लावा उगलता रहता है, इसका तापमान लगभग 2000 डिग्री सेल्सियस होता है।

इस ग्रह में हाईड्रोजन सायनाइड की भरमार है जो कि दुनिया की कुछेक सर्वाधिक विषैली गैसों में से एक है।

जिस प्रकार चंद्रमा, पृथ्वी का चक्कर लगाता है उसी प्रकार, यह ग्रह हमेशा सूर्य के ईद-गिर्द रहता है। इसमें तापमान इतना ज्यादा और अंधेरा इस कदर होता है कि संभव ही नहीं है कि वहां कोई जीवन हो। बहता हुआ लावा खोज के दौरान ही ग्रह की सतह पर चमकता दिखा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ग्रह कितना खतरनाक होगा।


Click it and Unblock the Notifications








