यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा गया गाना, 2 अरब से ज्यादा हैं व्यू!
आपने कई फ़ोटोज़, विडोज़ और मैसेज को वायरल होते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो के बारे में बताते हैं। क्या आपने 'गंगम स्टाइल' का नाम सुना है।
जी हां! यह वही गाना है जिसे यूट्यूब पर अब तक सबसे अधिक बार देखा गया है। इसे करीब 2 अरब ज्यादा लोग देख चुके हैं। हर दिन वीडियो के व्यू बढ़ते ही जा रहे हैं।
गंगम स्टाइल
'गंगम स्टाइल' गाना साल 2012 में july 15 को रिलीज़ हुआ था। जब यह गाना आया ही था तभी से काफी फेमस हो गया था।
पीएसवाई
इस गाने को साउथ कोरियाई म्यूजिशियन पीएसवाई (पार्क जे-सैंग) ने लिखा है। यह गाना उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया है।
काफी फेमस है डांस
इस गाने में दिखाए मूव्स, डांसिंग स्टेप्स इतने अधिक पॉपुलर हुए कि हर कोई इन्हें करता हुआ नज़र आने लगा।
हर जगह देखा गया ये गाना
डांसिंग शो के साथ ही कई पॉपुलर हस्तियाँ भी इस स्टेप को करती हुई देखी गई। यह पहला यूट्यूब वीडियो है जिसने एक बिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए हैं।
विकिपीडिया
यदि आप विकिपीडिया भी देखें तो यूट्यूब पर सबसे अधिक देखे जाने वाले गानों में यह सबसे ऊपर है।
देखें वीडियो
इस वीडियो को अब तक 2.60 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यदि आपने किसी कारण इसे नहीं देख पाया है तो अब देख लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications







