Home
Miscellaneous

ब्‍यूटी विद ब्रेन कहीं जाने वाली 10 हॉट टेकी महिलाएं

By Aditi Pathak

ब्‍यूटी विद ब्रेन; यह वाक्‍य आज के आर्टिकल के कैरेक्‍टर्स के लिए बिलकुल फिट बैठता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं दस सुंदर महिलाओं के बारे में; जिन्‍होंने टेक फील्‍ड में काफी नाम कमाया है।

ये महिलाएं, तकनीकी व अन्‍य क्षेत्रों में एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए बेंचमार्क सेट कर चुकी हैं। क्‍या आप जानना चाहते हैं कौन हैं ये दस महिलाएं:

मॉर्गन वेब

मॉर्गन वेब

ये सुंदर महिला, काफी ज्ञानी हैं और उद्यम के मामले में इनके जितना जोखिम किसी ने नहीं उठाया, पर ये हमेशा सफल रही। इनकी सुंदरता की वजह से इन्‍हें एफएचएम मैंगजीन में जगह मिली। इनके लिखने की रूचि के कारण, कई मैंगजीनों में इनके लेख भी छप चुके हैं।

अमांडा मैक्‍के

अमांडा मैक्‍के

यह हॉट गर्ल न सिर्फ सुंदरता के लिए जानी जाती हैं बल्कि ये टेक-लविंग गर्ल भी हैं। इन्‍होंने टीवी शो को होस्‍ट किया और ये दुनिया की जानी-मानी टेक जर्नलिस्‍ट में से एक हैं।

जेड रेमंड

जेड रेमंड

जेड, ब्‍यूटी और ब्रेन का गज़ब कॉम्‍बो हैं। मैक्‍कग्रिल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के लिए उन्‍होंने सोनी के साथ काम करना शुरू कया। वह एक एक्‍सीलेंट मेग मेकर हैं। उन्‍होंने ही एस्‍सासिन्‍स क्रीड नाम का गेम बनाया है। जेड, लव नामक आर्गेनाइजेशन के लिए भी काम करती हैं।

अम्‍बेर मैकऑर्थर

अम्‍बेर मैकऑर्थर

अम्‍बेर, एक प्रोड्यूसर, होस्‍ट और पॉडकास्‍टर हैं। वह देखने में आकर्षक और काफी बुद्धिमान हैं। net@night की वह को-होस्‍ट भी है।

गिना बियानचीनी

गिना बियानचीनी

गिना, निंग नामक साइट की फाउंडर मेम्‍बर हैं। निंग, अपने निजी रूचि की अपनी व्‍यक्तिगत सोशल साइट को बनाने के लिए यूजर्स को अनुमति प्रदान करती है। वित्‍तीय एनालिस्‍ट के रूप में उनकी प्रतिष्‍ठा बन चुकी है। वह टेकी हैं और बिजनेस को अच्‍छे से चलाना जानती हैं।

वेरानिका बेलमॉन्‍ट

वेरानिका बेलमॉन्‍ट

वेरानिका को टेक बिजनेस की अच्‍छी समझ है। उन्‍होंने इस सेंस से टेक फील्‍ड में काफी कुछ हासिल कर लिया है। वह कोरे की होस्‍ट है जो कि वीडियो ऑन डिमांड प्रोग्राम है।

नाताली डेल कोन्‍टो

नाताली डेल कोन्‍टो

क्‍यूट फेस और लवली स्‍माइल वाली कोन्‍टो का टेक मार्केट में नाम है। वह, सीएनईटी न्‍यूजकास्‍ट कहे जाने वाले लोडेड की होस्‍ट रह चुकी हैं।

सुसान वू

सुसान वू

सुसान, ohai.com के नाम से जानी जाने वाली ऑनलाइन गेम साइट की सीईओ हैं। इनमें अपने बिजनेस में रिस्‍क लेने की हिम्‍मत है और यही कारण है कि ये सबसे अलग हैं।

अमांडा कॉन्‍गडॉन

अमांडा कॉन्‍गडॉन

अमांडा, एबीसी की होस्‍ट और प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उनकी लेखन शैली, काफी निराली है और वह टेकी भी हैं। उनका मिठास भरा व्‍यक्तित्‍व लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

जेसिका चोबॉट

जेसिका चोबॉट

मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है और यह बात जेसिका पर बिल्‍कुल सही बैठती है। वह टैलेंटड हैं और काफी मेहनती हैं। बहुत ही कम समय में उन्‍होंने अपनी मेहनत से काफी कुछ हासिल कर लिया है। वर्तमान समय में वह IGN.com को होस्‍ट कर रही हैं, जिसे ऑनलाइन गेमर्स के लिए ज़न्‍नत माना जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 10 Most Beautiful and Hottest Tech Women in 2016. They are the perfect example of Beauty with brain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X