Home
Miscellaneous

1 जनवरी, 2021 से भारत में बदल जाएंगे कई नियम, पढ़िए और जानिए...!

साल 2020 का अंत होने वाला है और नए साल की शुरुआत होने जा रही है। हर बार की तरह नए साल में काफी कुछ चीजों में बदलाव होने वाला है, जिनका असर हमारी रोजमर्रा की जिदंगी पर भी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि साल 2021 से क्या कुछ बदलने वाला है।

5000 रु तक का कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट

5000 रु तक का कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की दिसंबर बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए कहा था कि कॉन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजेक्शन की सीमा को बढ़ाकर 5000 रुपए तक कर दिया गया था। पहले ये 2000 रुपए तक थी। ये फैसला 1 जनवरी 2021 से लागू होगा।

चेक पेमेंट से जुड़ा नया नियम

चेक पेमेंट से जुड़ा नया नियम

1 जनवरी 2021 से चेक से पेमेंट करने का नियम बदलने वाला है। नियम के तहत चेक से 50,000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर जरूरी डिटेल्स को फिर से कन्फर्म करना होगा। हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाना अकाउंट होल्डर पर निर्भर करता है। इस नियम को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत लागू किया गया है। ऐसा करने पर यूज़र को अपने बैंक की पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी।

कारें, टूव्हीलर हो रहे महंगे

कारें, टूव्हीलर हो रहे महंगे

1 जनवरी से कारों की कीमत में भी बदलाव आने वाला है। मारुति सुजुकी इंडिया, निसान, रेनॉ इंडिया, होंडा कार्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, फोर्ड इंडिया, इसूजू, बीएमडब्ल्यू इंडिया, ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन कार कंपनियां पहले ही इजाफे का ऐलान कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि कीमतों में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य

सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य

अब नए साल की व्हीकल्स के लिए फास्टैग अनिवार्य हो जाएगी। बिना फास्टैग के नेशनल हाईवे टोल पर दो गुना शुल्क देना होगा। साथ ही अपने फास्टैग अकाउंट में कम से कम 150 रुपये की राशि रखनी जरूरी होगी, नहीं तो फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

सरल जीवन बीमा

सरल जीवन बीमा

2021 से कम पैसों में प्रीमियम बीमा पॉलिसी ली जा सकेगी। बीमा नियामक IRDAI ने सभी बीमा कंपनियों को अगले साल 1 जनवरी से ‘सरल जीवन बीमा' लॉन्च करने के निर्देश दिए हैं। सरल जीवन बीमा 18 से 65 वर्ष के लोग खरीद सकेंगे और पॉलिसी 5 लाख से 25 लाख रुपये तक (50 हजार के गुणक में) की रहेगी।

GST के ई-इनवॉइसिंग सिस्टम में बदलाव

GST के ई-इनवॉइसिंग सिस्टम में बदलाव

छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार सेल्स रिटर्न मामले में कुछ बदलाव करने जा रही हैं। इससे जीएसटी की प्रक्रिया और सरल हो जाएगी। साल 2021 से 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों को हर माह रिटर्न दाखिल नहीं करना होगा।

UPI जुड़ा नियम

UPI जुड़ा नियम

1 जनवरी से यूपीआई से पेमेंट करना भी महंगा हो जाएगा। NPCI ने UPI में प्रोसेस्ड ट्रांजेक्शन के कुल वॉल्यूम पर 30 फीसदी की सीमा लगाई है जो सभी थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (TPAPs) के लिए लागू है।

कुछ फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप

कुछ फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप

नए साल से कुछ फोन में व्हाट्सऐप की सेवा बंद हो जाएगी। इनमें एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही फोन शामिल हैं। जो एंड्रॉयड 4.0.3 से कम ऑपरेटिंग सिस्टम वाले हैं और जिनमें iOS 9 से कम है, उनमें व्हाट्सऐप बंद हो जाएगा।

लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल का नया नियम

लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल का नया नियम

अगले साल 15 जनवरी से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदल जाएगा। 15 जनवरी 2021 से फिक्स्ड फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले ‘0' लगाना जरूरी होगा। लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर कॉल करने के लिए डायलिंग प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा।

 

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The year 2020 is coming to an end and the new year is about to begin. Like every time, a lot of things are going to change in the new year, which will also affect our daily lives. So let's know what is going to change from the year 2021.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X