Home
Miscellaneous

सोने नहीं देंगी ये अनसुलझी पैरानॉर्मल कहानियां

By Agrahi

कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिनके बारे में हम जानकर भी अंजान बनते हैं। कुछ लोग इन्‍हें जादू-टोना कहते हैं तो कुछ अभिशाप मानते हैं। यहां तक साइंस भी आज तक ये नहीं बता पाई है कि आखिर ये घटनाएं होती क्‍यों हैं।

हम यहां भूतों या फिर पिशाचों की बात नहीं कर रहे, बल्‍कि ऐसी शक्तियों की बातकर रहे हैं जिनका साइंस में भी कोई खास व स्पष्ट वर्णन नहीं है।

हम इस आर्टिकल के माध्यम से ये बताना चाहते हैं कि अगर आपके आस-पास कोई ऐसी घटना होती है जो सिर्फ आपको ही महसूस होती है तो ये पैरानॉर्मल एक्‍टीविटी है जिसे साइंस भी आजतक समझ नहीं सकी है।

#1

#1

1995 की घटना है, टेरी कॉटल नाम के शख्स ने अपने भेजे में करीब 22 गोलियां उतार कर आत्महत्या कर ली। ऑर्गन डोनर होने के नाते उनका दिल एक 57 साल के सोनी ग्राहम को दिया गया। लेकिन जब सोनी उस शख्स की विधवा से उन्हें धन्यवाद कहने को मिले, तो उन्हें दिल दे बैठे। दोनों ने 2004 में शादी कर ली और साथ रहने लगे। इसके चार साल बाद सोनी ने भी खुद को ठीक उसी तरह मारा जैसे उस व्यक्ति ने किया था।

#2

#2

एलन शोरी ने अपनी साथी हॉस्पिटल वर्कर की हत्या कर दी थी। पुलिस के पास शोरी के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। हत्या के एक साल बाद उसी हॉस्पिटल में रेमी शुआ नाम की एक वर्कर ने कहा कि उसने बासा की प्रेत आत्मा को देखा है। बाद में रेमी अजीब सी हरकतें करने लगी, वो गाने लगी टहलने लगी जैसा वो कभी नहीं करती थी। एक शाम रेमी अपने परिवार के पास आकर बासा की आवाज में बोली कि शोरी ने बासा का हत्यारा है। इसके बाद जब पुलिस ने शोरी के घर की तहकीकात की तो उन्हें बासा की कई चीजें वहां मिली। लेकिन आज तक कोई नहीं बता पाया कि रेमी को क्या हुआ था और कैसे हुआ था!

#3

#3

1973 में एक ग्रेग नाम के युवक ने अपने बैकयार्ड में खेलने के दौरान किसी के जरिए अटैक करने की बात कही। यह अटैक किसी व्यक्ति ने नहीं किया था, न ही किसी जानवर ने। युवक के अनुसार जो डिस्क्रिप्शन हमलावर का था वो किसी मॉन्स्टर जैसा था। तीन टांगे, 5फीट लंबा, गहरी लाल चमकती हुई आँखें।

#4

#4

डोरिस का कोई विश्वास नहीं करता था। वो शराब पीती थी और अपने बच्चों को परेशान करती थी जैसे कभी उसके साथ हुआ करता था। एक दिन कुछ पैरा नॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स को डोरिस ने खुद को ऑब्जर्व करने को कहा। ऐसा करने के दौरान डोरिस अचानक तीन चीजों को अभिशाप देने लगी, जो कि किसी को दिखाई नहीं दे रही थी। वहां कई और भी अजीब चीजें हुई, इसी बीच एक इन्वेस्टिगेटर बेहोश भी हो गए। कोई नहीं जनता कि उस दिन आखिर हुआ क्या था।

#5

#5

18 साल की कैरिसा को नींद में चलने और बड़बड़ाने की आदत थी। साथ ही नींद में वो जो सपने में देखती थी वो ही करने लगती थी। एक दिन कैरिसा अपने स्क्रफ की मदद से रूम में लटकी हुई मिली। आपको बता दें कि कैरिसा जहां रहती थी वहां रहने वाले पहले व्यक्ति की भी उसी तरह मौत हुई थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
unexplained paranormal stories if you read you may not get into sleep. These events which are described, still remains unsolved.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X