Home
Miscellaneous

क्या रोबोट के साथ मुमकिन है शारीरिक संबंध!

By Rahul

आपको पता है कि आज विज्ञान तकनीक कितना आगे बढ़ गई है और आने वाले दिनों में विकास में कौन-कौन से परिवर्तन करेगी ये किसी को नहीं पता है। आने वाले दिनों में कुछ ऐसी तकनीकि आने वाली हैं जिसके बारे में आप ने सोचा भी नहीं होगा। शारीरिक संबंध को लेकर भविष्यवेत्ता ईयान पीयर्सन ने कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। ईयान का कहना है कि आज से 10 साल से भी कम समय में रोबोट के साथ शारीरिक संबंध बनाना सामान्य बात हो जाएगी।

पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने बैन की ये फिल्में, लेकिन यूट्यूब पर हैं मौजूद!

क्या रोबोट के साथ मुमकिन है शारीरिक संबंध!

वेबसाइट डैम में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ईयान का कहना है कि 2025 तक मानव जैसे दिखने वाले रोबोट्स के साथ शारीरिक संबंध बनाना एक नई चीज होगी। यहां तक कि यह विपरीत लिंग के साथ शारीरिक संबंध बनाने से ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा। ईयान की इस रिपोर्ट को ब्रिटेन में शारीरिक संबंध के ट्वॉय बेचने वाले बड़े प्रतिष्ठान बोंडारा का समर्थन मिला है।

क्या रोबोट के साथ मुमकिन है शारीरिक संबंध!

आज से कुछ साल आगे की बात करें तो नेट की दुनिया में पोर्न देखना बीते जमाने की चीज हो जाएगी। रिपोर्ट का कहना है कि 2030 तक लोग पोर्न देखने की जगह वर्चुअल शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देंगे। समृद्ध लोग 2025 तक रोबोट के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगेंगे और 2050 तक सभी तरह के शारीरिक संबंध रोबोट्स के साथ करने की सुविधा होगी।

क्या रोबोट के साथ मुमकिन है शारीरिक संबंध!

पढ़ें: ऑनलाइन एडल्ट स्टोर, अब भारत में भी सक्रिय

ईयान का कहना है कि जो लोग इंटरनेट से पहले पोर्नोग्राफी नहीं देखते थे लेकिन अब वे इसका हिस्सा बन चुके हैं और अब वे नियमित रूप से नेट पर पोर्न सामग्री देखते हैं। इसी तरह रोबोट के साथ रिश्ते बनाना भी लोगों की दिनचर्या में शामिल हो जाएगा क्योंकि तकनीक रोबोट को मानव की तरह दिखने और अनुभव करने जैसा बना देगा।

क्या रोबोट के साथ मुमकिन है शारीरिक संबंध!

इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि अब रोबोट भी बच्चे पैदा कर सकेगा| जी हां, अब एक ऐसा ''मदर रोबोट' तैयार किया गया है जो पुरानी पीढ़ी के रोबोट की अपेक्षा विकास की राह पर चल सकते हैं। यानी ये वैसे ही विकास कर सकते हैं, जैसा वक्त के साथ इंसानों या जानवरों का होता है। यानी ये मदर रोबोट बच्चे भी पैदा कर सकेंगे। जी हां, ठीक उसी तरह जिस तरह से इंसानों और जानवरों में होता है। ये रोबोट अपने ही तरह के बेबी रोबोट पैदा कर सकेंगे।रिपोर्ट के मुताबिक, इस खोज के तहत पांच प्रयोग किए गए। इस नए खोज के तहत मदर रोबॉट 10 अलग-अलग तरह के रोबोट बना सकेगा।

सभी रोबोट में अलग-अलग जीन वाला जिनोम मौजूद है, वैसा ही जैसे इंसानों में होते हैं। ये बहुत ही अद्भुत है। वह रोबोट देखने में हुबहू वैसा ही होगा। कैंब्रिज के इंजिनियरिंग विभाग के फुमिया इडि का कहना है कि इस स्वभाविक चुनाव का मकसद मुख्यत: प्रजनन तथा मूल्यांकन और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। इस रोबोट को लेकर वैज्ञानिकों में उत्साह है। इसके बारे में अभी विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है।

Best Mobiles in India

English summary
Hollywood sci-fi movies have often imagined what it would be to live in a world where robots and humans pursued relationships with each other, included a possibly sexual one.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X