JioMart पर iPhone 14 Plus पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें

अगर आप iPhone 14 Plus खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो JioMart के पास कुछ बेहतरीन ऑफर हैं जो आपको अच्छे लग सकते हैं। JioMart ने अपनी विशेष सेल शुरू कर दी है जो 26 फरवरी तक लाइव होगी। सेल के दौरान, JioMart पॉपुलर स्मार्टफोन और गैजेट्स पर 80% तक की डिस्काउंट देगा। खरीदार बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड का यूज करके 10% की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। iPhone 14 Plus, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था, वह अब 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
iPhone 14 Plus पर बेस्ट डील कैसे पाएं
आईफोन 14 प्लस के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन इसे 12% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 78,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह, 256GB वैरिएंट, जो आमतौर पर 99,900 रुपये में सेल हो रहा है, लेकिन इस सोल में 88,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस हाई क्वालिटी वाले कैमरे के साथ आते हैं। फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है, एक 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 256GB स्टोरेज के साथ।

iPhone 14 Plus के स्पेसिफिकेशन
iPhone 14 Plus में iPhone 14 के समान ही स्पेक्स हैं। दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज में एकमात्र बड़ा अंतर है। IPhone 14 Plus मॉडल में 6.7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है। आईफोन 14 प्लस का साइज आईफोन 14 प्रो मैक्स जितना ही है। हालाँकि, प्रो में एक विस्तृत नॉच है न कि डायनामिक आइलैंड स्टाइल नॉच। अगर आप एक बड़े डिस्प्ले वाला आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आईफोन 14 प्लस आपके लिए एकदम सही फोन है।
iPhone 14 Plus A15 बायोनिक चिप पर बेस्ड
जहां तक प्रोसेसर का सवाल है, तो iPhone 14 Plus A15 बायोनिक चिप के साथ एक बेहतर वर्जन पर बेस्ड है, जो पूरे iPhone 13 लाइनअप को भी पॉवर प्रोवाइट करता है। iPhone 14 प्लस में 12-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 12-मेगापिक्सेल है। Apple ने दावा किया है कि iPhone 14 का कैमरा प्रदर्शन अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बेहतर है। आईफोन 14 प्लस के साथ आईफोन 14 बॉक्स से बाहर आईओएस पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications







