10 ऐसे स्मार्टफोन जिन्हें आज भी पूरी दुनिया याद करती है
अगर इस दुनिया में कोई गैजेट्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो निश्चित रूप से वह स्मार्टफोन ही है. यह दिन प्रतिदिन हमारे लाइफ में हर एक चीज के लिए महत्वपूर्ण होता जा रहा है और बिना इसके ऐसा लगता है कि जैसे हम कही गुम हो गये हैं. जब मोबाइल की शुरुआत हुई थी तब किसी को यह अंदाज़ा भी नहीं था कि आगे चलकर हम इस पूरी तरह निर्भर हो जायेंगे.

इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि शुरुआत में ऐसे कौन कौन से मोबाइल फोन थे जिन्होंने अपनी तकनीक से दुनिया को चौंका दिया और आज भी पूरा टेक वर्ल्ड इन फोन पर गर्व महसूस करता है.
मोटोरोला डायना टैक 1984
मोबाइल फोन का चलन इस फोन के साथ ही शुरू हुआ था जो 1984 में लांच हुआ. इस फोन को चार्ज होने के लिए 10 घंटे का समय लगता था, जहां सिर्फ 30 मिनट ही बात होती थी. इस फोन में केवल 30 लोगों के नंबर ही स्टोर हो सकते थे और उस समय इसकी कीमत 4000 डॉलर थी.
मोटोरोला स्टार टैक 1996
यह सबसे पहला क्लैमशेल फोन था जिसकी कीमत 1000 डॉलर थी. यह 2G फोन था जिसका डिस्प्ले 4x15 का था. इसके अलावा इसमें वाइब्रेशन अलर्ट और 500 एमएएच की बैटरी थी.
नोकिया कम्यूनिकेटर 1996
यह नोकिया का सबसे पहला फोन था जो अपने समय से आगे था. इसमें 8 एमबी स्टोरेज था जिसमे से केवल 4 एमबी ही यूजर्स को इस्तेमाल के लिए मिलते थे. इस फोन में ईमेल्स भेजने आदि की सुविधा होती थी.

नोकिया 3310
नोकिया का यह फोन सभी फोनों के लिए एक बेंचमार्क था. इस फोन में एक्सप्रेस-ऑन कवर और साइलेंट वाइब्रेशन मोड जैसे फीचर थे.
नोकिया 1100
नोकिया 3310 के बाद यह सबसे फेमस फोन था जो पूरी दुनिया में इस्तेमाल होता था और 20 दिन में इसे एक बार चार्ज करना होता था. यह अपने मजबूती के लिए जाना जाता था और इसमें 50 मैसेज की क्षमता थी.
ट्रेओ 180
इसे पॉम ट्रेओ कहा जाता था क्योंकि यह पॉम ओएस पर आधारित एक फ्लिप फोन था. इसके अलावा इसमें मोनोक्रोम टचस्क्रीन भी था.
मोटोरोला रेजर
हम सबको याद है कि इस फोन के लिए हम कितना पागल हुआ करते थे. इस फोन से बड़े गैजेट्स का चलन बढ़ गया था. इस फोन में म्यूजिक और चार्जिंग के लिए एक मिनी यूएसबी पोर्ट होता था.
आईफोन
आईफोन का आरम्भ यहाँ से हुआ और बाकी इतिहास है. यह पहला फोन था जो केवल स्टाइल के लिए ही नहीं बल्कि अपने बढ़िया टचस्क्रीन के लिए इस्तेमाल होने लगा. आईफोन मोबाइल टेक्नोलॉजी को एक अलग ही ऊँचाइयों पर ले गया जिसके आधार पर स्मार्टफोन के लिए जरुरी नियम सेट हुए.
सैमसंग गैलेक्सी नोट
सैमसंग जो अपने इनोवेशन के लिए जाना जाता है, मिनी कम्पुटर की तरह एक मोबाइल सीरीज लांच किया. इस फोन ने मोबाइल के लिए एक बाउंड्री बनायी जिसमे वाटरप्रूफ और कर्व स्क्रीन था. लेकिन इस सीरीज के सारे फोन में केवल 5.3 इंच का ही टचस्क्रीन था.
एलजी जी6
यह सबसे पहला स्मार्टफोन था जिसमें 18.9 आस्पेक्ट रेसिओ डिस्प्ले था, जो हर जगह सारे मोबाइल में देखा जा सकता था. इस फीचर की वजह से यह लुक्स और ऑपरेशन में अच्छा माना जाने लगा.


Click it and Unblock the Notifications








