10 फोटो जो बताती हैं हुवावे पी9 है बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन
हुवावे ने भारत में हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 उतारा है। इसी के कुछ महीने पहले हुवावे पी9 की ग्लोबल लॉन्च लंदन में हुई थी। कंपनी ने अपना यह फोन भारत में 39,999 रुपए में पेश किया है। हुवावे पी9 की सबसे खास बात है इसका ड्यूल कैमरा सेटअप। जो कि इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग और बेहतर बनता है।
हुवावे पी9 का ड्यूल कैमरा फीचर तो शानदार है ही बल्कि कैमरे में दिया लेइका लेंस भी है जो कैमरे को और भी खास बनता है। कैमरा लेंस इंडस्ट्री में लेइका का कोई जवाब नहीं है, यह विश्वभर में फेमस है। हुवावे पी9 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। इसमें किरिन 955 SoC ऑक्टा कोर, 2.5GHz 64 बिट एआरएम बेस्ड प्रोसेसर है। इस फोन में 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर कम करता है। फोन की बैटरी 3000mAh की है।
हुवावे पी9 के ड्यूल कैमरे पर डिटेल में नज़र डालें यो फोन में 12 एमपी का कैमरा है। जिसमें लेइका SUMMARIT लेंस और 1.25 माइक्रोन पिक्सल बेहतर फोटो देता है, यहां तक की लो लाइट में भी।
लो लाइट
इस फोटो से पता चला है कि हुवावे पी9 की लो लाइट फोटोग्राफी बेहद शानदार है। कम लाइट होने के बावजूद भी फोटो की क्वालिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
लॉन्ग शॉट
यह फोन लॉन्ग शॉट्स भी लेता है, जिसमें वाइड फ्रेम आता है। इसकी फोटो शार्प हैं और रंग भी अच्छे हैं।
क्लोज़ अप शॉट्स
हुवावे पी9 के क्लोज़ अप शॉट्स कमाल के हैं। यह आपको डीएसएलआर जैसे कलर देते हैं और फोटो क्वालिटी भी।
मैक्रो शॉट्स
इस फोटो में सब्जेक्ट की डिटेल्स देख सकते हैं। अच्छे रंग के अलावा मैक्रो शॉट्स में कैमरा शार्पनेस भी अच्छी है।
ब्लैक एंड वाइट
हुवावे पी9 मोनोक्रोम शॉट्स भी लेता है, आपको इस फोन से बेहतरीन ब्लैक एंड वाइट फोटो मिलेंगी।
लो लाइट मोनोक्रोम शॉट
आप यहाँ देख सकते हैं कि यह फोन कितने शानदार ब्लैक एंड वाइट शॉट लेता है।
दो सेंसर
ड्यूल कैमरा फोन सेटअप दो सेंसर के साथ आता है। जिसमें से एक आपके क्षेत्र की गहराई तो दूसरा फोकस पॉइंट पर फोकस करता है।
फोकस पॉइंट
हुवावे पी 9 की सबसे अच्छी बात है कि आप फोकस पॉइंट के साथ खेल सकते हैं, जो कि आपको रिफोकस करने में आसान रहता है। बोकेह इफ़ेक्ट में शानदार तस्वीरें देता है।
रंगों का मेल
हुवावे पी9 कैमरा रंगों को सही तरह से लेना जनता है। यह अच्छा लाल, हरा, ग्रे और अन्य रंग देता है, जिससे फोटो काफी रीयलिस्टिक लगती है।
परफेक्ट सेल्फी
फोन से सेल्फी लें तो मजा ही आ जाए। आप देख सकते हैं इस स्लेफी की क्वालिटी कितनी शानदार है। इसके लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








