10 कारण: एंड्रायड यूज़र्स इसलिए नहीं चाहते आईफोन
ऐसे कई टॉपिक्स हैं जिन पर आप कितनी भी चर्चाएं कर लें, आपको रिजल्ट शायद ही मिलेगा और आपकी बहस भी खत्म नहीं होगी। यदि कोई निष्कर्ष निकले भी तो एक न एक उससे बिकुल भी संतुष्ट नहीं होगा। ऐसा ही एक टॉपिक है एंड्रायड और iOS।

खैर आज हम इस बारे में बात नहीं करने वाले हैं। बल्कि हम बात करेंगे कि क्यों एक एंड्रायड यूज़र आईफोन नहीं इस्तेमाल करना चाहता है या नहीं पसंद करता है। इस आर्टिकल में हमने कुछ कारण लिस्ट किए हैं। जिनसे आपको यह भी पता लगेगा कि ऐसा क्यों है और साथ ही आपको एंड्रायड फोन के फायदे भी जानने को मिलेंगे।
ढेरों ऑप्शन
एक एंड्रायड फोन यूज़र के पास कई सार ऑप्शन होते हैं। एक नहीं तो दूसरा सही, लेकिन iOS यूज़र्स के साथ ऐसा नहीं होता है। एंड्रायड यूज़र्स को वैरायटी मिलती है, जिसमें वो अपने हिसाब से अपने मुताबिक एक बेहतर ऑप्शन पसंद कर सकते हैं।
कीमत हर तरह की
एंड्रायड को बजट की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं होती, क्योंकि हर रेंज में एक एंड्रायड स्मार्टफोन मौजूद है। जो यूज़र्स के न सिर्फ काम आता है बल्कि कई बेहतरीन फीचर्स और खासियत के साथ आता है। हर फोन यूज़र के बजट में होता है।
कस्टमाइजेशन
यदि आप उन स्मार्टफोन यूज़र्स में से हैं जिन्हें अपना फोन कस्टमाइज करना बेहद पसंद है, तो एंड्रायड आपके लिए ही है। एंड्रायड यूज़र्स अपने स्मार्टफोन कीबोर्ड से लेकर पूरे ओएस तक हर चीज कस्टमाइज कर सकते हैं।
हार्डवेयर
एंड्रायड स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि इसमें कई वैरायटी है और हर कीमत में आपको ढेरों स्मार्टफोन मिलते हैं। जिनमें बेहतर प्रोसेसर, बड़ी रैम, स्टोरेज, बैटरी आदि सभी कुछ, और यदि आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहें तो आपको और कुछ ज्यादा और बेहतर मिल सकता है।
गूगल प्ले स्टोर
गूगल प्ले स्टोर तो एंड्रायड यूज़र्स के लिए जैसे वरदान है। इस स्टोर में आपको क्या नहीं मिलता है, गेम ऐप्स, शॉपिंग ऐप्स, बैंकिंग ऐप्स। आज एक यूज़र के काम आने वाली हर ऐप प्ले स्टोर में है, औअर इसका इस्तेमाल और भी आसान है।
विजेट
एंड्रायड स्मार्टफोन के बेस्ट फीचर्स में से एक है विजेट। इसकी मदद से यूज़र अपने फोन में हो रही सभी चीजों को, हर इनफार्मेशन को एक साथ देख सकता है, वो भी बिना किसी ऐप को डाउनलोड किए।
मल्टी-टास्किंग
मल्टी-टास्किंग में एंड्रायड स्मार्टफोन राजा है। यदि आपको दो ऐप इस्तेमाल करनी हैं तो आप बस उन्हें ड्रैग कर स्क्रीन पर ले आएं, आप दोनों को एक साथ देख पाएंगे और चाहते हैं वो कर भी पाएंगे।
लॉन्चर
एक-दो साला में यूज़र एक युआई से बोर हो जाता है, ऐसा सभी के साथ होता है। लेकिन ऐसे में आपकी मदद करता है एंड्रायड, आप गूगल प्ले स्टोर से लॉन्चर ऐप डाउनलोड करके फोन की होम स्क्रीन से लेकर पेज ट्रांजीशन तक कई चीजें कस्टमाइज कर सकते हैं।
कस्टम रोम
एक बार वारंटी पीरियड समाप्त हो जाए तो आप फोन के कस्टम सॉफ्टवेयर को अपने अनुसार अपने मुताबिक बदल सकते हैं। इंटरनेट पर कई तरह की कस्टम रोम उपलब्ध होती हैं, जिससे आप फोन रूट कर सकते हैं।
गूगल नाउ
एंड्रायड स्मार्टफोन पर गूगल की बेस्ट सेवाओं में से एक है गूगल नाउ। यह एक जबरदस्त असिस्टेंट है जो आपकी हर बात मानता है और एक टैप पर आपको जो चाहिए वो भी देता है।


Click it and Unblock the Notifications