Home
Mobile

सावधान! एंड्रायड मार्शमेलो अपडेट से पहले कर लें ये 10 काम!

By Super

स्मार्टफोन का सबसे पसंदीदा ओएस एंड्राइड के कई वर्जन मार्केट में आ चुके हैं। वर्तमान में एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो लोगों के स्मार्टफोन तक पहुँच चुका है। वहीँ कुछ स्मार्टफोन इसकी पहुँच से अब भी दूर हैं। सपोर्ट होने पर एंड्राइड का ये अपडेट कभी-भी पहुँच सकता है। लेकिन अपडेट आने पर अपडेट करने का बटन दबाने से पहले कुछ काम आपको करने चाहिए। एंड्राइड मार्शमेलो के कुछ गुण और कुछ दोष भी हैं। इसे अपडेट करने से पहले ये दम काम आपको करने चाहिए:

#1

#1

एंड्राइड मार्शमेलो को अपडेट करने से पहले इस अपडेट के बारे में जान लेना जरूरी है। हर चीज की तरह इस अपडेट की भी कुछ कमियां या खूबियाँ हो सकती हैं। अपडेट करने के बाद आपके फोन में कुछ बदलाव होते हैं। लेकिन अगर आप अपने एंड्राइड लोलीपॉप से खुश हैं, तो आप इसी पर टिके रह सकते हैं। इससे आपको फोन ऑपरेट करना ज्यादा ठीक लगेगा।

#2

#2

मार्शमेलो को अपडेट करने से पहले सभी फाइलों का बैकअप लेना ना भूलें। क्योंकि किसी भी अपडेट के दौरान फोन में स्टोर फाइलों के नुकसान का डर बना रहता है। इसलिए कांटेक्ट, फोटो, वीडियो सभी का बैकअप जरूर लें। इसके बाद ही अपडेट करें।

#3

#3

अपडेट करने से पूर्व अपने फोन में स्टोर सभी जंक फाइलों को डिलीट कर दें। इन जंक फाइलों में आपके वे सोंग्स, वीडियो भी हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आप बहुत कम करते हैं। इन सभी को डिलीट कर दें।

#4

#4

अपडेट करने से पहले फोन का करीब 80% तक चार्ज रहना जरूरी है। क्योंकि अपडेट में समय और बैटरी अधिक खर्च हो सकती है। इसलिए फोन का चार्ज रहना जरूरी है। इससे अपडेट होने के बाद आप तुरंत फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे।

#5

#5

मार्शमेलो के बारे में ज्यादा जानने और अपने निर्णय को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन अपडेट देखें। इससे आपको मार्शमेलो की खूबियों और खामियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इंटरनेट पर आप एंड्राइड के सभी वर्जन के बारे में रिव्यु पढ़ सकते हैं।

#6

#6

अब भी कुछ ऐप्स हैं, जो मार्शमेलो को सही सपोर्ट नहीं करते हैं और उपयोग करने पर क्रैश हो सकते हैं। इससे आपको बाद में ऐप का प्रयोग करने पर किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।

#7

#7

एंड्राइड के अन्य वर्जन से अलग मार्शमेलो वर्जन में ऐप परमीशन सेटिंग कुछ अलग हो सकती है। इसलिए इस बारे में पहले ही जान लेना जरूरी है।

#8

#8

अगर आप अपने फोन का इस्तेमाल ऑफिस के कामों के लिए करते हैं, तो अपडेट करने से पहले अपने ऑफिस के आईटी डिपार्टमेंट से बात करें। उनसे पूछें कि यह फोन नए अपडेट के साथ काम करेगा या नहीं, कुछ खास प्रोग्राम इसे सपोर्ट करेंगे या नहीं। पता कर लेने पर ही आगे बढ़ें।

#9

#9

मार्शमेलो वर्जन के साथ ऐप अपडेट कैसे होता है। इस बारे में भी समझ लें। हो सकता है कि कुछ नए अपडेट्स पुराने फीचर्स को सपोर्ट नहीं करें। इसलिए उन ऐप्स के बारे में जान लें जिनके अपडेट्स मार्शमेलो के साथ सही से काम ना कर पाएं।

#10

#10

हो सकता है कि आपको मार्शमेलो का इंटरफेस या या इसे इस्तेमाल करने का तरीका पसंद ना आए। इसलिए इसे अपडेट करने से पहले अपने उपयोग के तरीके और पसंद को पहले समझ लें। तभी इसे इंस्टॉल करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Android Marshmallow update comes with a share of advantages and disadvantages. Lets look at 10 things before updating Android 6.0 Marshmallow on your smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X