Home
Mobile

ये 10 कमाल आपका फोन कर सकता है पर लैपटॉप नहीं!

By Super

आधुनिक युग में कंप्यूटर, लैपटाॅप और मोबाइल का हम उपयोग करते हैं। कंप्यूटर और स्मार्टफोन दोनों के अपने-अपने उद्देश्य हैं और उनकी पूर्ति के लिए ही हम दोनों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मोबाइल का उपयोग हम निजी रूप से करते हैं तो वहीं कंप्यूटर एवं लैपटाॅप का प्रयोग दूसरे भी कर सकते हैं।

फोन चार्ज करने वाली इस स्मार्ट टेबल की ये हैं 5 खासियत!

इसके अलावा, अनेक ऐसे काम होते हैं जिनको हम स्मार्टफोन पर तो अच्छे से कर सकते हैं पर कंप्यूटर व लैपटाॅप पर उतने बढि़या ढंग से नहीं। चलिए आज हम ऐसे ही 10 बातों के बारे में आपको जानकारी दिए देते हैं जोकि मोबाइल पर तो हो सकते हैं पर डेस्कटाॅप या लैपटाॅप पर नहीं।

#1

#1

विंडोज कंप्यूटर में एप्लीकेशन डाउनलोड करने और चलाने की सुविधा नहीं होती जबकि एंड्रायड/आईओएस स्मार्टफोन में आप आसानी से एप्लीकेशन को सर्च कर सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और उसका उपयोग भी कर सकते हैं।

#2

#2

कंप्यूटर और लैपटाॅप की तुलना में स्मार्टफोन अधिक सुरक्षित होता है। चूंकि डेस्कटाॅप/लैपटाॅप पर वायरसों का खतरा अधिक मंडराता रहता है।

#3

#3

आप अपने कंप्यूटर/लैपटाॅप से काॅल नहीं कर सकते जबकि मोबाइल से आप आसानी से काॅल कर सकते हैं।

#4

#4

अधिकांश लोग डेस्कटाॅप को इसलिए अधिक पसंद नहीं करते क्योंकि इसका उपयोग उनके अतिरिक्त दूसरे अनेक लोगों द्वारा भी किया जा सकता है लेकिन स्मार्टफोन आपको विशेष रूप से पर्सनलाइजेशन की सुविधा देता है ताकि आपका डिवाइस कोई दूसरा उपयोग न कर सके।

#5

#5

निश्चित रूप से आप मोबाइल वाॅलेट का उपयोग डेस्कटाॅप पर भी कर सकते हैं लेकिन मोबाइल वाॅलेट विशेषरूप से स्मार्टफोन के लिए ही तैयार किया गया है। मोबाइल वाॅलेट का इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल से ही बिल का पेमेंट और खरीदारी का बिल आदि चुका सकते हैं।

#6

#6

मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन से अनेक डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं जैसेकि अपने मोबाइल के कंपीटेबल डिवाइस से उसको पेयर कर सकते हैं, उसे कंट्रोल कर सकते हैं और घर के टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं।

#7

#7

आप अपने कंप्यूटर के वेब कैमरा से भी सेल्फी जरूर ले सकते हैं लेकिन हर जगह नहीं जबकि आप अपने मोबाइल से कहीं भी सेल्फी ले सकते हैं।

#8

#8

कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल बेहद पोर्टेबल डिवाइस है जिसको आसानी से कहीं भी जेब में रखकर ले जाया जा सकता है।

#9

#9

स्मार्टफोन में एंड्रायड या आईओएस ओएस इंस्टाल होकर ही आता है जबकि कंप्यूटर/लैपटाॅप में आपको विडांेज इंस्टाल करना पड़ता है। इस तरह से आप मोबाइल में ओएस इंस्टाल करने की परेशानी और असुविधा से बच जाते हैं।

#10

#10

स्मार्टफोन आॅल-इन-वन डिवाइस है जोकि आपकी काॅल करने, मैसेज भेजने, ईमेल भेजने/चैक करने व मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करता है। इस तरह स्मार्टफोन आपकी जेब में रहकर आपकी सभी जरूरतों को पूरा करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X