Home
Mobile

Oppo Reno 14 सीरीज के 10 दमदार फीचर्स, जो बना देंगे दिवाना, चेक करें कीमत

Oppo ने अपनी लेटेस्ट Reno 14 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो स्मार्टफोन Oppo Reno 14 Pro 5G और Oppo Reno 14 5G शामिल हैं। यह सीरीज उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन इसकी कीमत 60,000 रुपये से कम है। Reno 14 Pro अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल कैमरा और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ एक ऑलराउंड पैकेज बनकर सामने आया है।

इस फोन में कई शानदार फीचर्स हैं, जो आपको यूनिक एक्सपीरियंस देते हैं। आइए इसके 10 सबसे खास फीचर्स और सारी जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।

कमाल के हैं Oppo Reno 14 सीरीज के 10 फीचर्स

MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर

Oppo Reno 14 Pro 5G में 4nm प्रोसेस बेस्ड MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलता है, जो 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, Reno 14 5G में Dimensity 8350 चिपसेट है, जो मिड-रेंज यूज़र्स के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।

1.5K OLED डिस्प्ले

Reno 14 Pro 5G में 6.83-इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और ग्लव टच सपोर्ट इसे और भी खास बनाते हैं। Reno 14 5G में भी 6.59-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन है।

Android 15 और AI फीचर्स

फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है और इसमें Google Gemini AI इंटीग्रेटेड है। साथ ही इसमें AI Unblur, AI Recompose, AI Call Assistant और AI Mind Space जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं। ये फीचर्स प्रोडक्टिविटी और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप

इस फोन में 50MP+50MP टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा कॉम्बिनेशन मिलता है और फ्रंट में भी 50MP का कैमरा है। सभी कैमरे 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) को सपोर्ट करते हैं। बेस मॉडल में अल्ट्रावाइड की जगह 8MP लेंस है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Reno 14 Pro 5G में 6200mAh बैटरी है जो 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Reno 14 5G में 6000mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग मिलती है।

प्रीमियम डिजाइन और IP रेटिंग

Reno 14 Pro 5G दो कलर Pearl White और Titanium Grey में आता है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसका वजन 201 ग्राम है। स्टैंडर्ड मॉडल यानी Reno 14 Forest Green और Pearl White कलर में मिलता है।

eSIM सपोर्ट और कनेक्टिविटी

फोन में डुअल नैनो सिम और eSIM सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट भी है।

स्टीरियो स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट

दोनों मॉडल्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और सिक्योरिटी दोनों मिलती है।

कीमत और वेरिएंट्स

Oppo Reno 14 Pro 5G

  • ₹49,999 (12GB + 256GB)
  • ₹54,999 (12GB + 512GB)

Oppo Reno 14 5G

  • ₹37,999 (8GB + 256GB)
  • ₹39,999 (12GB + 256GB)
  • ₹42,999 (12GB + 512GB)

भारत में उपलब्धता

Reno 14 सीरीज की बिक्री 8 जुलाई 2025 से शुरू होगी। यह Oppo की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। Oppo Reno 14 Pro 5G एक प्रीमियम लुक और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स वाला स्मार्टफोन है, जो 60,000 रुपये से कम में एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। खासतौर पर इसका कैमरा और AI फीचर्स इसे दूसरों से अलग बनाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
10 unique features of Oppo Reno 14 Pro 5G price features and other details check here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X