ये हैं गूगल के 10 धांसू ऐप, जिनके बारे में कम ही यूजर्स जानते हैं
एंड्रॉयड प्ले स्टोर हमें कई एप्स उपलब्ध कराता है। ये ऐप हमारे मनोरंजन,शेड्यूल को फिक्स करने,फोन यूटिलिटी और स्वास्थ्य से संबंधित कई जगह काम आती है। गूगल कई ऐसे ऐप भी उपलब्ध करवाता है जो हमारे बहुत सारे जरूरी कामों में सहायक हैं जैसे कि हाल ही में गूगल ने अपना एक ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है तेज।
इस ऐप से पेमेंट भेज सकते हैं और ले सकते हैं। गूगल इनको काम मे लेने के तरीके को ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रहा है। इस आर्टिकल में जानेंगे हम गूगल के दस एप्लीकेशन के बारे में जो कि आपके दैनिक जीवन में बहुत ही उपयोगी और मनोरंजक भी है।

वॉलपेपर्स
लॉन्चर्स और वॉलपेपर से एंड्राइड में लोगों का हमेशा एक इंटरेस्ट बना रहा है। गूगल वॉलपेपर ऐप्प ने इसे बढ़ाया है। अपने नए इमेज के कलेक्शन,आर्ट के कलेक्शन और सैटेलाइट से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें शामिल करके। आप गूगल वॉलपेपर सेटिंग में बदलाव कर रोज वॉलपेपर बदल सकते हैं।
फोटो स्कैन
इस ऐप की मदद से आप फोटो को स्कैन करके अपनी डिवाइस में ले सकते हैं। जिसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार एडिट या किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं।
गूगल ट्रिप्स
इस ऐप में आप अपनी यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना को रख सकते हैं। यह आपको सलाह देता है कि जिस स्थान पर आप जा रहे हैं, वहां पर आप क्या नया कर सकते हैं। वहां के यातायात साधनों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराता है।
गूगल फिट :
आप में से कुछ ही ने इसके बारे में सुना होगा। यह ऐप आपके चलने,भागने और एक्टिव रहने को ट्रेक करता है। ये ऐप किसी भी उस डिवाइस से जुड़ सकता है जिसे आप अपने साथ रखते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उपयोगी है।

ओपिनियन रिवॉर्ड
किसी सर्वे में भाग लेकर या लोकल गाइड बनकर इस ऐप के द्वारा आप कमाई भी कर सकते हैं। आपको ये कमाई क्रेडिट के रूप में मिलती है। जिससे आप अपने लिए ऐप्स,मूवीज या गूगल से जुड़ी चीजे खरीद सकते हैं।
फाइल्स गो
यह एक फाइल मैनेजर ऐप है। इस ऐप में आप अपनी फाइलों को किसी और को भेज सकते हैं, शेयर कर सकते हैं और उन्हें हटा सकते हैं। ये ऐप फोन में अनावश्यक जगह घेरने वाली फाइलों को हटाता भी है।
गूगल कीप
संक्षेप में कहा जाए तो यह एक रिमाइंडर ऐप है। इसमें आप अपने जरूरी काम और सामान की लिस्ट रख सकते हैं। समय और जगह के हिसाब से आप इस ऐप में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।
डेटाली
इस ऐप से हम अपने उपयोग में आ रहे डाटा को मॉनिटर कर सकते हैं। अगर आपका डाटा ज्यादा उपयोग में आ रहा है तो आप उसे कंट्रोल भी कर सकते हो।
गूगल क्लासरूम
एक ऐसा ऐप है जो आपको क्लास रूम का माहौल देता है। इस ऐप में आप अपने असाइनमेंट कर सकते हैं, होमवर्क कर सकते हैं और आप जरूरी गाइडेंस अपने टीचर से ले सकते हैं। ये सब ऑनलाइन कम्युनिकेशन के रूप में होता है।
आर्ट्स एंड कल्चर
कला प्रेमियों के लिए यह ऐप एक वरदान है। यह ऐप आपके पास की जगह में हो रहे आर्ट इवेंट की जानकारी देता है। इस ऐप में आप अपने आर्ट कलेक्शन रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








