Home
Mobile

Motorola Edge 50 Ultra 5G पर मिल रही 15% की छूट, अभी लें आए घर

Motorola का फोल्डेबल फोन Edge 50 Ultra 5G पर बंपर डिस्काउंट का ऑफर सामने आया है। इस स्मार्टफोन को आप भी 10,000 रुपये की सस्ती कीमत पर खरीद कर अपने घर लेकर आ सकते हैं। शानदार फीचर्स वाला ये फोल्डेबल आपको भारी छूट के साथ मिल रहा है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G पर मिल रही छूट

आपको बता दें कि कंपनी ने Motorola Edge 50 Ultra 5G फोल्डेबल फोन को जून 2024 में भारत में लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब ये फोन आपको सीधे 10,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस फोन पर 15% की छूट मिल रही है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 54,999 रुपये हो जाती है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G पर मिल रही 15% की छूट

ये फोल्डेबल फोन सिंगल वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप इस फोन को 12GB की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ खरीद सकते हैं। फोल्डेबल फोन 3 कलर ऑप्शन Forest Grey, Peach Fuzz और Nordic Wood जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है। 15% की छूट के साथ इस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। लेकिन ये ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर भी निर्भर करेगा।

Motorola Edge 50 Ultra 5G स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले जोड़ी है, जो कि 144HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ये फोन 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है। पावर देने के लिए इस फोल्डेबल फोन में 4500mAh की बैटरी दी है, जो कि 125 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला का ये फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मौजूद है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
A bumper discount offer has come up on Motorola's foldable phone Edge 50 Ultra 5G. You can also buy this smartphone at a cheaper price of Rs 10,000 and bring it home. This foldable phone with great features is available to you at a huge discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X