ऐपल स्मार्टफोन ब्रांड आने वाली 12 सितंबर को इवेंट के दौरान अपना स्मार्टफोन आईफोन 8 पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन में OLED डिस्प्ले देगी और इसकी कीमत $999 तक होगी। यदि ऐसा हुआ तो यह अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। हिंदी में आया Google Feed, एंड्रॉयड और iOS ऐप पर ऐपल फैन्स हमेशा ही नए आईफोन को लेकर काफी उत्सुक रहे हैं। साथ ही कंपनी भी अपने यूज़र्स का पूरा ध्यान रखती है और अपने फोन को हमेशा ही शानदार लुक और डिज़ाइन में पेश करती है। लेकिन अब लगता है कि यूज़र्स और भी कुछ खास चाहिए। इसीलिए आईफोन 8 के नए वर्जन भी पेश होंगे और इनके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। जिन आईफोन 8 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हुए हैं वो कस्टमाइज्ड फोन हैं, उनमें 24K old, प्लैटिनम, रोज़ गोल्स और डायमंड वर्जन शामिल हैं। आईफोन के इन वर्जन की कीमत फिलहाल नहीं पता है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह करीब $20,000 तक होगी। इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर Goldgenie पर किए जा सकते हैं। Goldgenie इन स्मार्टफोन में सबसे महंगा मटेरियल इस्तेमाल करने का वादा करती है। यह मटेरियल ऐपल लोगो में इस्तेमाल किए जाएंगे। यदि आप प्लेटिंग नहीं चाहते हैं तो कंपनी इसे फोन पर नहीं देगी बल्कि इसको 18K गोल्ड प्लेटिंग से रिप्लेस कर देगी।