20 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट
Smartphone Under 20000 : अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 20 हजार से भी कम कीमत में 256जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें वनप्लस (Oneplus) , मोटोरोला (Motorola) और रियलमी (Realme) जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इन फोन्स में ज्यादा स्टोरेज के साथ ही आपको कई धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। तो चलिए आपको आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीटर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Moto G84 5G
मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी84 5जी के 256GB इनबिल्ट स्टोरेज को भारत में 19,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। हालांकि इस फोन को आप 8 सितंबर से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे। Moto G84 5G को 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ रहा है।
Oneplus Nord CE3 Lite 5G
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन जो वनप्लस का सबसे सस्ता फोन है। यह आपको 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ 20 हजार तक की कीमत में मिल जाएगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है, जिसमें एफ/1.75 अपर्चर और ईआईएस सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का सैमसंग एचएम6 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इसमें मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Realme Narzo 60 5G
इसके अलावा आप रियलमी के नार्जो 60 को भी देख सकते हैं। जो आपको इस कीमत में 256GB स्टोरेज के साथ मिल जाएगा। Realme Narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही आपको इसमें 8GB तक के साथ 256GB तक स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64MP + 2MP कैमरे के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Infinix GT 10 Pro
इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो स्मार्टफोन को भी आप ऑप्शन में शामिल कर सकते है। जो मीडियाटेक डाइमेंशन 8050 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP प्राइमरी सेंसर और दो 2MP सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Redmi 12 5G
Redmi 12 5G भी 256 जीबी स्टोरेज के साथ 20 हजार से कम कीमत में आने वाला बेस्ट फोन है। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें कंपनी 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








