Home
Mobile

iPhone 18 Pro होगा बहुत खास; 3000 निट्स ब्राइटनेस, 2nm चिप और नए डिजाइन के साथ मिलेगा बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro Leaks: इस साल के आखिर में Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हर साल की तरह इस बार भी Pro मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने iPhone 18 Pro को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लगातार लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जो इस मॉडल के फीचर्स की एक साफ तस्वीर पेश कर रही हैं।

कंपनी सितंबर 2026 में अपनी इस नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। बता दें कि सामने आई लीक्स में पता चला है कि इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले ब्राइटनेस, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

2nm चिप और नए डिजाइन के साथ iPhone 18 Pro होगा बड़ा अपग्रेड

डिस्प्ले में बड़ा सुधार

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। सबसे खास बात है कि इसकी 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस बताई जा रही है।

अगर इस डिवाइस में ये फीचर मिलेगा, तो तेज धूप में भी स्क्रीन पढ़ना और वीडियो देखना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। अभी के Pro मॉडल्स के मुकाबले यह एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। इसके अलावा हाई ब्राइटनेस के साथ HDR कंटेंट और गेमिंग का एक्सपीरियंस भी ज्यादा बेहतर हो सकता है।

A20 Pro चिपसेट से दमदार परफॉर्मेंस

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जिसे 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बनाया जाएगा। यह नई चिपसेट टेक्नोलॉजी बेहतर स्पीड और ज्यादा पावर एफिशिएंसी देने का दावा करती है।

लीक्स के अनुसार फोन में 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इससे हेवी मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और AI आधारित फीचर्स का इस्तेमाल ज्यादा स्मूद हो सकता है।

नई चिपसेट के साथ बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक इस्तेमाल का फायदा मिल सकता है।

कैमरा में AI अपग्रेड और बेहतर ज़ूम

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 Pro में 48MP का मेन रियर कैमरा बरकरार रह सकता है, लेकिन इसके साथ बेहतर जूम और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग देखने को मिल सकती है।

नई AI तकनीक की मदद से फोन लो-लाइट फोटोग्राफी, रियल-टाइम सीन एडजस्टमेंट और बेहतर कलर आउटपुट दे सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

AI आधारित कैमरा फीचर्स कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए खास उपयोगी साबित हो सकते हैं।

डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव

डिजाइन को लेकर भी कुछ दिलचस्प लीक्स सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि Apple इस बार ट्रांसपेरेंट रियर ग्लास फिनिश के साथ नया लुक पेश कर सकता है। मौजूदा दो-टोन बैक पैनल की जगह एक ज्यादा क्लीन और यूनिफाइड डिजाइन देखने को मिल सकता है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो कॉफी ब्राउन, बरगंडी, पर्पल और डीप रेड जैसे विकल्प सामने आए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से सिर्फ एक या दो कलर ही फाइनल प्रोडक्शन तक पहुंच सकते हैं।

लॉन्च डेट और कीमत

iPhone 18 Pro को iPhone 18 Pro Max और संभावित iPhone Fold के साथ सितंबर 2026 के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च विंडो 3 से 9 सितंबर के बीच बताई जा रही है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1,34,900 के आसपास हो सकती है, जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा।

लीक्स के आधार पर देखा जाए तो iPhone 18 Pro इस साल Apple का एक मीनिंगफुल अपग्रेड साबित हो सकता है। ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, नई 2nm चिपसेट, AI कैमरा सुधार और संभावित डिजाइन बदलाव इसे टेक लवर्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं। हालांकि असली तस्वीर लॉन्च के बाद ही साफ होगी, लेकिन फिलहाल यह स्मार्टफोन पहले से ही काफी उत्साह पैदा कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
2nm Chip new design iPhone 18 Pro leaks Apple upgrade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X