Home
Mobile

3 बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जिसे जुलाई में आप सबसे पहले करेंगे पसंद

By Bhawna Gupta

फ्लैगशिप फोन इंडस्ट्री की पहली पसंद होती है। हर कोई बेहतर कैमरा, हार्डवेयर के साथ बेहतरीन डिज़ाइन चाहता है, लेकिन फ्लैगशिप फोन काफी महंगे होते है। जिसकी वजह से हर कोई इन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाता है। हालांकि फ्लैगशिप के नाम पर अब आपकी नज़र सिर्फ दो फ़ोन iPhone10 और 60,000 वाले गैलेक्सी 9+ पर ही नहीं टिकेगी क्योंकि अब मार्किट में वनप्लस और आसुस जैसी कंपनियां है, जो बजट को ध्यान में रखते हुए अच्छे फ्लैगशिप फ़ोन ला रही हैं। नीचे हमने कुछ बेहतर फ्लैगशिप फ़ोन के बारे में बताया है, जिन्हें आप आसानी से इस जुलाई के महीने में खरीद सकते हैं।

3 बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जिसे जुलाई में आप सबसे पहले करेंगे पसंद

वनप्लस 6: कीमत- 34,999

जब किफायती फ्लैगशिप फोन की बात आती है, तो वनप्लस 6 से बेहतर कुछ नहीं है। वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशनन के साथ ऑल-ग्लास डिज़ाइन और एएमओएलडी डिस्प्ले में है। 6 जीबी +64 जीबी वाले वेरिएंट में इस फोन का शुरुआती दाम 34,999 है, जबकि 8 जीबी +128 जीबी 39,999 रुपये में उपलब्ध है। कलर वेरिएंट- मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक एंड सिल्क व्हाइट है। अगर आप 16 जुलाई का इंतजार कर सकते हैं, तो आपको यह फोन रेड कलर में भी मिल जाएगा।

स्पेसिफिकेशन

8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट इसे लाजवाब बनाता है। डिस्प्ले-6.28 इंच एफएचडी + एमोल्ड डिस्प्ले, 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमें एफ/1.7 एपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 16 एमपी + 20 एमपी ड्यूल बैक कैमरा है। इसमें डैश चार्ज के साथ 3,300 एमएएच बैटरी है और एंड्रॉइड 8.1 ओरेओ है।


ASUS जेनफ़ोन 5Z: कीमत- 29, 999

Asus 2018 में एक नए एटीट्यूड के साथ आया है। इस साल दो शानदार फोन जेनफ़ोन मैक्स प्रो एम 1 और जेनफ़ोन 5Z लॉन्च करने के बाद लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जो शाओमी के बजट फ़ोन, और वनप्लस, नोकिया, हॉनर जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है। आसुस ने जेनफ़ोन 5 जेड फ्लैगशिप 29,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो इसे स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाती है।

स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले - 6.2-इंच एफएचडी + 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ है। 6 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 3,300 एमएएच बैटरी, स्टीरियो स्पीकर और हाई-रेज ऑडियोके साथ बहुत कुछ मजेदार है।

कैमरा- एफ/1.8 एपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा 12मेगापिक्सल है, सेकेंडरी कैमरा 8मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर के साथ है। फेस अनलॉक, आसुस कॉल्स जेनिमोजी जैसे शानदार फीचर भी है।

पॉवरफुल हार्डवेयर के अलावा, जेनफ़ोन 5Z में स्मार्ट एआई- बेस्ड सॉफ़्टवेयर है। फोन में एंड्राइड ओरियो-बेस्ड जेनयूआई हैं। जेनफ़ोन 5Z, 16 डिफरेंट सीन और ऑब्जेक्ट की पहचान करने के लिए एआई और मशीन लर्निंग का यूज़ करता है और बेहतर पिक्चर के लिए कैमरा सेटिंग आपने आप एडजस्ट करता है।

ऑनर 10: कीमत- 32,999

ऑनर ने अपना कार्ड सही तरीके से खेला, जब उन्होंने भारत में ऑनर 10 को 32,999 रुपये में लॉन्च किया, जिसने वनप्लस जैसी कंपनियों के लिए कम्पटीशन बढ़ा दिया। ऑनर 10 शानदार डिजाइनिंग के साथ बैक पर ऑरोरा कलर स्कीम और ऑल-ग्लास डिज़ाइन के साथ है और 5.84-इंच फुल एचडी + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ है।

स्पेसिफिकेशन

ऑनर 10 में एआई-बेस्ड किरीन 970 प्रोसेसर शामिल है, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। 3,400 एमएएच बैटरी और एंड्रॉइड 8.1 ओरेओ-बेस्ड ईएमयूआई 8.1 है। ऑनर 10 में शानदार कैमरा है जिसमें ड्यूल रीयर कैमरा है 16 और 24 मेगापिक्सेल के साथ है वहीं 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ऑनर 10 Asus जेनफ़ोन 5Z से दिखने में ज्यादा अच्छा है। कैमरे शायद आसुस के फ्लैगशिप ऑफर के बराबर हैं, हालांकि ऑनर 10 के सेल्फी कैमरे को हराना मुश्किल होगा। एक स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट कीरिन 970 की तुलना में तेज़ होगा, इसलिए जेनफ़ोन 5Z पर नज़र ज्यादा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now there are companies like OnePlus and Asus in the smartphone market, which are bringing good flagship phones keeping in mind the budget. Below we have told about some better flagship phones, which you can easily buy in this month of July.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X