Home
Mobile

क्या iPhone 17 की फिर बढ़ सकती है कीमत? भारत में 7000 रुपये तक महंगा होने के संकेत, जानें वजह

Apple ने इस साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसमें डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट में बड़े बदलाव देखने को मिले। लेकिन एक चेंज ऐसा भी था जिसने सभी का ध्यान खींचा, कंपनी ने 128GB मॉडल को हटाकर 256GB को नया बेस वेरिएंट बना दिया।

इस फैसले के चलते iPhone 17 की शुरुआती कीमत iPhone 16 की तुलना में लगभग ₹3,000 बढ़ गई। अब, एक नई लीक बताती है कि Apple अगले कुछ महीनों में खासकर भारतीय बाज़ार में कीमत को और बढ़ा सकता है।

क्या iPhone 17 की फिर बढ़ सकती है कीमत?

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

टिप्सटर योगेश ब्रार के अनुसार, Apple iPhone 17 के 256GB और 512GB मॉडल की कीमत लगभग ₹7,000 तक बढ़ा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह सीरीज़ लॉन्च के सिर्फ कुछ महीनों बाद ही दूसरी कीमत बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में नई कीमत कुछ इस प्रकार होगी।

  • iPhone 17 (256GB) नई संभावित कीमत: ~₹89,900
  • iPhone 17 (512GB) नई संभावित कीमत: ~₹1,09,900

यह बढ़ोतरी iPhone Air मॉडल के साथ प्राइस गैप को काफी हद तक कम कर देगी, जो फिलहाल Black Friday ऑफर्स में लगभग ₹1,12,900 के आसपास बिक रहा है। यानी Apple अपने मॉडल्स को नई प्राइस स्ट्रेटजी के अनुसार री-अलाइन कर सकता है।

हालांकि, Apple ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इसलिए फिलहाल यह सब लीक और अनुमान पर आधारित है।

कीमत बढ़ क्यों रही है?

iPhone 17 के महंगा होने के पीछे कुछ साफ संकेत नजर आ रहे हैं।

हार्डवेयर कॉस्ट बढ़ना

  • पिछले एक साल में कई बड़ी कंपनियों ने प्राइस बढ़ाई है।
  • iQOO 15 अपने पुराने मॉडल के मुकाबले सीधे ₹18,000 महंगा आया।
  • Realme, Oppo और OnePlus जैसे ब्रांड भी ₹3,000 से ₹13,000 तक की कीमत बढ़ा चुके हैं।
  • ऐसे में Apple की संभावित बढ़ोतरी मार्केट ट्रेंड्स के अनुरूप लगती है।

बेस मॉडल की बढ़ती डिमांड

iPhone 17 का बेस मॉडल इस बार काफी अपग्रेडेड आया है, बेहतर डिस्प्ले, नया 3nm A19 चिप और 256GB स्टोरेज। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इन फीचर्स ने डिमांड को उम्मीद से ज्यादा बढ़ाया, जिसके चलते मार्केट में बेस वेरिएंट की कमी देखने को मिली।

कम सप्लाई और ज्यादा मांग अक्सर कीमत बढ़ने का कारण बनती है, और Apple इसी प्राइस-डिमांड बैलेंस का फायदा उठा सकता है।

बैंक ऑफर्स से "इम्पैक्ट कंट्रोल"

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple बैंक ऑफर्स और कैशबैक के ज़रिए कीमत बढ़ने के असर को थोड़ा कम कर सकता है। हालांकि, इस पर अभी पुख़्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं है, बल्कि Apple ने कई टेक्नोलॉजी अपडेट्स दिए हैं।

  • डिस्प्ले: 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED
  • 120Hz ProMotion
  • Dolby Vision
  • 3000 nits पीक ब्राइटनेस

Apple A19 (3nm) चिपसेट

  • RAM/Storage: 8GB + 256GB/512GB NVMe
  • 48MP + 48MP डुअल रियर कैमरा
  • 18MP फ्रंट कैमरा
  • Dolby Vision HDR वीडियो सपोर्ट
  • iOS 26 सॉफ्टवेयर

अन्य फीचर्स

  • IP68 रेटिंग
  • Face ID
  • UWB Gen 2
  • Satellite connectivity
  • 3692 mAh बैटरी (wired + MagSafe charging)
 
Best Mobiles in India

English summary
4. Apple To Increase iPhone 17 Prices Again? Leak Points to ₹7000 Jump
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X