ड्युल सिम के साथ एलजी वाईफाई फोन अब सिर्फ 4000 रु में

अगर आप को एक ऐसा फोन मिल जाए जिसमें ड्युल सिम के साथ वाइफाई जैसा आकर्षक फीचर दिया गया हो वो भी मात्र 4000 रुपए में तो, एलजी C375 में ड्युल सिम के साथ वाईफाई, क्वार्टीकीपैड और कैमरा जैसे आकर्षक फीचर दिए गए हैं जो कम बजट के काफी कम फोनों में मौजूद हैं।
क्वार्टी की पैड से लैस एलजी सी375 में 2.3 इंच की एलसीडी स्क्रीन मौजूद है जो 240 x 320 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। अगर फोन की मैमोरी क्षमता पर एक नजर डालें तो इसमें 8 जीबी की एक्पेंडेबल मैमोरी का ऑप्शन मौजूद है।
इसके लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा दी गई है। फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, हालाकि बड़ी स्क्रीन में फोन द्वारा ली गई तस्वीरें इतनी अच्छी नहीं आती, हां 3.5 एमएम के जैक द्वार आप इसे बड़े स्पीकरों से भी अटैच कर म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
डेटा कनेक्टीविटी के लिए LG C375 में दो तरह के ऑप्शन मौजूद हैं पहला जीपीआरएस जिसकी मदद से आप नेट सर्फिंग भी कर सकते हैं और दूसरा वाईफाई जो आजकल ज्यादातर जगह मौजूद है। कंपनी के अनुसार LG C375 में दी गई 1000 एमएएच की बैटरी दो दिन का बैटरी बैकप देती है। 4,000 रु में एलजी जैसा ब्रांड और इतने ढेर सारे फीचर और किसी फोन में शायद ही मिलें।
LG C375 में दिए गए फीचरो पर एक नजर
- 2.3 इंच की स्क्रीन
- ड्युल सिम की सुविधा
- वाईफाई, जीपीआरएस
- 3.5 एमएम जैक
- 8जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 1000 एमएएच लियॉन बैटरी
- कीमत- 4,000 रु


Click it and Unblock the Notifications








