4जी की लड़ाई में एलजी-संमसंग का मुकाबला

आज हम एलजी और समसंग के स्मार्टफोन की तुलना करेंगे। ये मॉडल हैं एलजी थ्रिल 4जी और समसंग एक्जिहिबिट 4जी। दोनों फोन मार्केट में जल्द ही आने वाले हैं और ये नए नेटवर्क 4जी पर बेस होंगे। अगर इनके लुक के बारे में बात की जाए तो दोनों ही फोनों को कारपोरेट लुक दिया गया है। दोनों ही टचस्क्रीन डिस्पले वाले फोन हैं। दोनों में एलजी थ्रिल का डिस्पले थोड़ा बड़ा है। दोनों मोबाइल में मल्टीमीडिया और इंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
मोबाइल में एमपी3, एमपी4, डब्लूएवी, डब्लूएमवी वाले फार्मेट को सपोर्ट करने की क्षमता है। ये दोनों हाई डिफिनीशन वाले वीडियो को भी सपोर्ट करता है। थ्रिल में एक खासियत यह है कि यह इसकी स्क्रीन 3डी है और यह 3डी वीडियो भी सपोर्ट करता है। दोनों ही मोबाइल में 3.5एमएम का हैंडसेट जैक है और दोनों में ही एफएम उपलब्ध है।
मोबाइल में लगे स्पीकर्स की क्वालिटी भी बेहतर है। थ्रिल में 5 मेगा पिक्सल कैमरा है जबकि एक्जिहिबिट में 3 मेगापिक्सल कैमरा है। दोनों में ही सेकेंडरी कैमरा यानिकि स्क्रीन की तरफ लगा कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो दोनों ही मोबाइल में ब्लूटुथ और वाई-फाई की सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा इनमें जीपीआरएस और ऐज की सुविधा भी खास है।
थ्रिल की तुलना में एक्जिहिबिट में डाटा ट्रांसफर करने की क्षमता ज्यादा है। अभी तक दोनों मोबाइलों की कीमत के बारे में मार्केट में नहीं पता चल पाया है। अगर दोनों मोबाइल की कीमत बराबर रहती है तो थ्रिल बेहतर ऑप्शन होगा।
;

Click it and Unblock the Notifications








