Home
Mobile

4K vs 8K Video: आखिर 4K या 8K का क्या मतलब है, यहां जानें

4K vs 8K Video: आप जब स्मार्ट टीवी या स्मार्टफोन पर या किसी डिवाइस पर वीडियो देखते हैं, तो 4K या 8K वीडियो की क्वालिटी होती है। कभी ना कभी आपके मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर 4K या 8K का क्या मतलब है और इन दोनों के बीच क्या अंतर है।

अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं और आपको इन दोनों के अंतर के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप इसे बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। यहां हम आपको इन दोनों के बीच होने वाले अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके।

आखिर 4K या 8K का क्या मतलब है, यहां जानें

4K और 8K वीडियो में क्या है अंतर

4K और 8K वीडियो में के बीच मुख्य अंतर इनके रिजॉल्यूशन में होता है। रिजॉल्यूशन एक वीडियो या इमेज में पिकस्लों की संख्या को दर्शाता है और उसकी इलस्ट्रेशन और परफॉर्मेंस की क्वालिटी पर प्रभाव डालता है।

क्या है 4K वीडियो

4K वीडियो का पूरा रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होता है। इसका मतलब है कि वीडियो की विथ में 3840 पिक्सल और लेंथ में 2160 पिक्सल होते हैं। 4K वीडियो डेवलप होने वाले बहुत सारे वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस और वीडियो प्ले वाले डिवाइस पर आमतौर पर उपलब्ध हो जाता है। ये ज्यादातर टीवी चैनल्स की अलग-अलग प्रोसेस का स्टेंडर्ड भी है।

आखिर 4K या 8K का क्या मतलब है, यहां जानें

8K वीडियो के बारे में जाने

8K वीडियो का फुल रिजॉल्यूशन 7680x4320 होता है। यह चार गुना हाई रिजॉल्यूशन है, जो कि 4K वीडियो से भी ज्यादा HD वीडियो इमेज प्रदान करता है।

आखिर 4K या 8K का क्या मतलब है, यहां जानें

8K वीडियो ज्यादातर महंगे सिनेमाहॉल, ब्रॉडकास्टिंग प्रोफेशनल्स या हाई लेवल की वीडियो बनाने के लिए यूज किया जाता है। इसका इस्तेमाल इमेज क्लैरिटी, डिटेल और प्रजेंटेशन में मैक्सिमम स्टैंडर्ड को हासिल करने के लिए किया जाता है।

क्या है 4K और 8K वीडियो में अंतर

8K वीडियो हाइयर रिजॉल्यूशन के चलते 4K से ज्यादा डिटेल और ज्यादा एक्सपैंडेबल होता है। इसका अर्थ यह है कि 8K वीडियो में दिखने वाली डिटेल और डेवलपमेंट को 4K वीडियो से अधिक हाई लेवल प्रदान करता है।

लेकिन 8K वीडियो बनाने के लिए हाइएस्ट क्वालिटी के कैमरे और पोस्ट-प्रोडक्शन रिसोर्सेज की जरूरत होती है, जिससे इसका वीडियो बनाना काफी एक्सपेसिंव होता है। 8K वीडियो का फाइल साइज 4K वीडियो से भी अधिक होता है, इसलिए इसे स्टोर करने और स्ट्रीम करने के लिए ज्यादा डेटा बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है। बहुत कम डिवाइस और स्क्रीन ऐसे हैं, जो कि रियल फॉर्म में 8K वीडियो को सपोर्ट करते हैं, जबकि 4K वीडियो ज्यादातर डिवाइस को सपोर्ट करता है।

सरल शब्दों में जाने तो 8K वीडियो, 4K वीडियो के मुकाबले हाइएस्ट रिजॉल्यूशन और डीप डिटेल्स प्रोवाइड करता है। लेकिन उसे बनाने और ब्रॉडकास्ट करने में भारी खर्च और डेटा बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है। ऐसे में 4K वीडियो पर्याप्त माना जाता है और हाई क्वालिटी पिक्चर का आनंद लेने के लिए भी पर्याप्त होता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
When you watch a video on a smart TV or smartphone or any device, the video quality is 4K or 8K. At some point of time, this question must have arisen in your mind that what does 4K or 8K mean and what is the difference between these two
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X