डिजिटल कैमरे से कम नहीं है आईफोन 5 में दिया गया कैमरा

बीजीआर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का आईफोन 26 सितंबर तक भारतीय बाजार में लांच किया जा सकता है। एप्पल ने आईफोन 5 को एक साथ कई देशों में लांच किया था, वैसे 26 सितंबर के अलावा 16 अक्टूबर भी लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है।फोनके फीचरों में नजर डालें तो आईफोन 5 के कैमरे की चर्चा पुरी दुनिया में हो रही है।
क्या खास है आईफोन 5 के कैमरे में
आईफोन 5 में 8 मेगापिक्स्ल का कैमरा दिया गया है साथ में क्रिस्टल लेंस, लो लाइट एडजस्टमेंट, इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ डायनमिक लो लाइट एडजस्टमेंट हार्डवेयर दिया गया है जो फोटो कैपचरिंग करने समय लाइट अपने आप एडजस्ट कर देता है। फोन से वीडियो रिकार्डिंग करते समय 1080 पिक्सल वीडियो क्वालिटी मिलती है। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग करते समय आप स्टिल फोटो भी कैपचर कर सकते हैं।
आईफोन 5 से ली गई कुछ बेहतरीन फोटो
अगर फोन की कीमत की ओर नजर डालें तो यूएस में 16 जीबी आईफोन 5 $649 में मिलेगा यानी हो सकता है भारत में 16 जीबी आईफोन 5 की कीमत 45,481 रुपए के करीब हो। 32 जीबी वर्जन मॉडल यूएस में $749 डॉलर में मिलेगा यानी भारत में ये 50,948 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच किया जा सकता है।
फोन के आखिरी 64 जीबी वर्जन पर नजर डालें तो यूएस में इसकी कीमत $849 होगी जो कि भारत में 56,415 रुपए में लांच हो सकता है। कुल मिलाकर आईफोन 5 43,000 रुपए से लेकर 45,000 के बीच पेश किया जा सकता है।पढ़ें: क्या आप जानते हैं आईपॉड और आईफोन में क्या अंतर?


Click it and Unblock the Notifications








