Google Pixel 10 XL से बेहतर है 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन; सेट कर रहे हैं नए बेंचमार्क
Google Pixel 10 XL Smartphone Option: स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी गूगल पिक्सल का नया मॉडल आता है, खासकर पिक्सल 10 प्रो XL जैसा पावरफुल डिवाइस, तो उसकी कैमरा क्वालिटी और AI इंटीग्रेशन चर्चा का विषय बन जाते हैं। लेकिन टेक इंडस्ट्री की खूबसूरती ही यही है कि यहां हर कंपनी अपनी लिमिट्स को पार करने की कोशिश करती है।
इसी वजह से Pixel 10 Pro XL के बाद भी ऐसे कई फ्लैगशिप फोन मौजूद हैं, जो कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में उससे आगे निकल सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन्हें पिक्सल 10 प्रो XL का असली चैलेंजर कहा जा सकता है।

Xiaomi 15 Ultra
इस फोन की कमत ₹1,09,999 रुपये है। Xiaomi ने फ्लैगशिप सेगमेंट में लगातार प्रगति की है और 15 Ultra इसका बेहतरीन उदाहरण है। Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस यह फोन 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 5410mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
इसकी असली ताकत क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसकी कीमत 50MP+200MP+50MP+50MP है। यह नाइट फोटोग्राफी और डिटेल शॉट्स में पिक्सल 10 प्रो XL को टक्कर देता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग का अल्ट्रा सीरीज हमेशा कैमरा टेक्नोलॉजी में आगे रही है, जिसकी कीमत ₹1,15,999 है। Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो, 10MP और 50MP लेंस के साथ क्वाड कैमरा दिया गया है।
यह 6.9 इंच के Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है। AI फीचर्स और 5000mAh बैटरी इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाती है। पिक्सल कैमरा भले ही सॉफ्टवेयर-ड्रिवन हो, लेकिन सैमसंग की हार्डवेयर-रिच फोटोग्राफी इसे और भी पावरफुल विकल्प बनाती है।
Vivo X200 Pro
इस डिवाइस की कीमत ₹87,940 है, विवो ने हमेशा कैमरा इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है और X200 Pro इसका बेहतरीन उदाहरण है। MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से चलने वाला यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 90W टर्बोचार्जिंग के साथ आता है।
इसका 200MP का सेंसर और ZEISS ब्रांडेड कैमरा सेटअप फोटोग्राफी में प्रोफेशनल टच देता है। जो यूजर्स पिक्सल से आगे बढ़कर बैटरी और कैमरा कॉम्बो चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन है।
iPhone 16 Pro Max
इसकी कीमत ₹1,37,900 है। Apple की ताकत उसका इकोसिस्टम और कैमरा प्रोसेसिंग है । iPhone 16 Pro Max में A18 Pro चिपसेट और 6.9 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसका ट्रिपल कैमरा सिस्टम (48MP+12MP+48MP) फोटो और वीडियो क्वालिटी में इंडस्ट्री स्टैंडर्ड सेट करता है।
भले ही इसमें पिक्सल जैसा AI-फोकस्ड सॉफ्टवेयर न हो, लेकिन रियलिस्टिक कलर और वीडियो रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
Oppo Find X8 Pro
इस फोन की कीमत ₹99,999 है। Oppo ने डिज़ाइन और कैमरा टेक्नोलॉजी दोनों में बड़ी छलांग लगाई है। Find X8 Pro में Dimensity 9400 चिप, 5910mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसका क्वाड 50MP कैमरा सेटअप पोट्रेट और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स में बेहतरीन रिजल्ट देता है।
पिक्सल 10 प्रो XL जहां AI कम्प्यूटेशन पर निर्भर है, वहीं Oppo का यह मॉडल हार्डवेयर-लेवल इमेजिंग पर मजबूती से खड़ा है।
गूगल पिक्सल 10 प्रो XL अपने AI और स्मार्ट फोटोग्राफी फीचर्स के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आज मार्केट में Xiaomi 15 Ultra, Samsung Galaxy S25 Ultra, Vivo X200 Pro, iPhone 16 Pro Max और Oppo Find X8 Pro जैसे फ्लैगशिप मौजूद हैं, जो बैटरी, डिजाइन, रियल-कलर फोटोग्राफी और पावरफुल चार्जिंग टेक्नोलॉजी के दम पर उससे भी आगे निकलते हैं।
यानी अगर आप पिक्सल से आगे की दुनिया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो ये पांच फोन आपके लिए नए स्टैंडर्ड तय करने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications








