Home
Mobile

5 बेस्ट Gaming Smartphones जिन्हें आप 50,000 से कम दाम में खरीद सकते हैं

5 Best Gaming Smartphones Under 50,000: आज कल लोग गेमिंग के काफी शौकीन हो चुके हैं, जिसे देखते हुए स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने भी गेमिंग फोन्स को बाजारों में लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

इसमें OnePlus, Nothing, Motorola और iQoo जैसे बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। लेकिन गेमिंग फोन तगड़े प्रोसेसर और एडवांस फीचर्स के कारण थोड़े महंगे होते हैं।

5 बेस्ट Gaming Smartphones जिन्हें आप  50,000 से कम दाम में खरीदें

लेकिन अगर आप भी 50 हजार से कम दाम में बेस्ट गेमिंग फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको 50 हजार से कम दाम में आने वाले ऐसे 5 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारत में अमेजन और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE 4 5G - वनप्लस नॉर्ड सीई 4 5जी जिसे आप गेमिंग के लिए मात्र 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस है। जो 8GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है।

5 बेस्ट Gaming Smartphones जिन्हें आप  50,000 से कम दाम में खरीदें

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल कैमरा मिलेगा। साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Neo 9 Pro 5G- आईक्यू नियो 9 प्रो 5G भी गेमिंक के लिए 50 हजार से कम दाम में बेस्ट ऑप्शन लिस्ट में शामिल है। इस फोन को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।।

5 बेस्ट Gaming Smartphones जिन्हें आप  50,000 से कम दाम में खरीदें

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50 का मेगापिक्सल का सोनी IMX 920 मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Pro 5G- एज 50 प्रो को 31,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच P-OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। जिसमें 12GB/ 256GB स्टोरेज मिल रहा है।

5 बेस्ट Gaming Smartphones जिन्हें आप  50,000 से कम दाम में खरीदें

बैक में इसके 50MP ट्रिपल कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 2- नथिंग फोन 2 को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच LTPO OLED स्क्रीन के साथ आ रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। जो 12GB/512GB तक स्टोरेज से पैक है।

इसमें 50MP का डुअल कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रही है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी है।

iQOO 12 5G - आईक्यू के इस फोन की कीमत वैसे तो 52,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे केवल 50,000 रुपये तक की कीमत के आसपास लिया जा सकता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाले 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन से लैस है।

इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट शामिल किया है। जो 16GB/512GB स्टोरेज से पैक है। इसमें कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 Best Gaming Smartphones under 50000 know price specs and features in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X