Smartphones Under 15,000: 15 हजार से भी कम कीमत में खरीदें ये प्रीमियम फोन, यहां जानें सभी डिटेल

Smartphones Under 15000: आज के समय में स्मार्टफोन सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। जिसके साथ हर किसी के दिन की शुरुआत होती है। ऑफिस का काम हो या फिर बिजली का बिल का भुगतान सभी काम फोन से ही होते हैं। ऐसे में हर शख्स अपने पास एक बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन रखने का सोचता है। अगर आप भी ऐसा ही स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 15,000 रुपये तक का है। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस बजट में हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक बार ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। तो आइए आपको आगे बजट फोन्स के बारे में बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं Realme C55 स्मार्टफोन की, जिसमें आपको 8GB रैम 28GB मेमरी के साथ 5000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल रहा है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी आपको 64MP का मेन कैमरा और 2MP का रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह हैंडसेट आपको 10,000 रुपये तक की कीमत के साथ मिल सकता है।

इसके बाद बार करते हैं Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन की, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को 6.58 इंच की डिस्प्ले, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे आप मात्र 12,999 रुपये तक की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
तीसरे नंबर पर बात करते हैं, Infinix HOT 20 5G स्मार्टफोन की, जिसमें आपको इसमें 6.60 इंच की डिस्प्ले, 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इस फोन में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे आप 11,499 रूपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
अब बात करेंगे iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन की जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को 6.58 इंच की डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इसके साथ ही 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे आप महज 13,999 रुपये की कीमत के साथ ले सकते है।

सबसे आखिर में बात करेंगे Lava Blaze 5G स्मार्टफोन की, जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 5000mAh की बैटरी दे रही है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको इस हैंडसेट में 50MP का मेन कैमरा 2MP का सेकेंडरी और 0.3MP के बैक कैमरा का सेटअप दिया जा रहा है। साथ ही 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। वहीं कीमत की बात करें तो आपको यह फोन मात्र 10,999 रुपये की कीमत में मिल सकता है। अब आप अपने अनुसार इन सभी हैंडसेट्स में से अपने लिए एक सही फोन की चुनाव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications