5 हैं भारत में उपलब्ध बेस्ट वीवो गेमिंग स्मार्टफोन
गेमिंग फोन में पैसे इनवेस्ट करने से पहले कुछ फीचर्स को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है, जैसे उसमे रैम कितनी है, प्रोसेसर कितना पॉवरफुल है साथ ही स्क्रीन कितनी बड़ी दी गई है, स्क्रीन का रिफ्रेश रेट कितना है । ये तो कुछ बेसिक बाते थी जो किसी भी गेमिंग फोन को खरीदने से पहले ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
अब बात करते हैं गेमिंग फोन्स के बारे में, वैसे तो हर कंपनी के खेमें में कई गेमिंग फोन्स के मॉडल मिल जाएंगे लेकिन हम आज बात करेंगे वीवो के 5 बेस्ट गेमिंग फोन के बारे में जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं।

1. वीवो X100 Pro 5G
वीवो के X100 Pro 5जी एक हाईइंड स्मार्टफोन है जिसमें एमोलेड स्क्रीन के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है साथ में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 प्रोसेसर, 512 जीबी का स्टोरेज और 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है ताकि एक बार चार्ज करने पर देर तक गेमिंग का मज ले सकें। अगर आपका बजट प्रीमियम है तो वीवो का X100 Pro 5G कैमरा और गेमिंग दोनों मामलों में बेस्ट फोन है।
कीमत: 89,999 रु
2. Vivo V29 Pro
दूसरे नंबर पर है वीवो का V29 प्रो जिसमें स्लीक डिज़ाइन एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा लगा हुआ है। गेमिंग के दौरान अच्छी परफार्मेंस मिले इसके लिए मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 MT6896Z प्रोसेसर, 256 जीबी का स्टोरेज और 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। वीवो X100 Pro 5G के मुकाबले इसमें 4600 एमएएच की बैटरी दी गइ है जो थोड़ी कम है। लेकिन इसका प्रोसेसर गेमिंग के लिए बेस्ट कहा जा सकता है।
कीमत: 42,999 रु
3. Vivo V29
तीसरे नंबर पर है वीवो का V29, ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें मिलती है स्लीक डिज़ाइन के साथ हाई रेज्यूलूशन एमोलेड स्क्रीन, साथ में दिया गया है स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी, 50 एमपी + 8 एमपी + 2एमपी रियर और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ 4600 एमएएच की बैटरी।
कीमत: 36,999 रु
4. Vivo V23 5G
ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले वीवो V23 5G में AF आई तकनीक दी गई है इसके साथ 2.5 गीगाहर्ट स्पीड वाला मीडियोटेक डायमेंसिटी 920 MT6877T प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 44 वॉट की सुपरुफास्ट चार्जिंग भी दी गई है, V23 5G 5जी में 6.4 इंच की स्क्रीन मिलती है। कैमरा सेक्शन पर नजर डाले इसमें 64 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी रियर कैमरा, 50 एमपी + 8 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आपका बजट कम है तो गेमिंग के लिए इस मॉडल को सलेक्ट कर सकते हैं।
कीमत: 26,799 रु
5. Vivo V25
वीवो V25 में सुपरफास्ट 44 वॉट का चार्जर मिलता है साथ में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। 256 जीबी का स्टोरेज, 6.4 इंच की एमोलेड स्क्रीन के साथ इसमें 4000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है, कैमरा सेक्शन में नजर डालें इसमे 64 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी का रियर, 50 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आपका बजट 30 हजार रु से कम है तो 25,290 रु में इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।
कीमत: 25,290 रु


Click it and Unblock the Notifications








