आपके फोन से जुड़े ये 5 फैक्ट उड़ा देंगे आपकी नींद!
फोन का इस्तेमाल तो सभी करते हैं, लेकिन क्या आप अपने जुड़ी ये 5 खास बातें जानते हैं?
मोबाइल फोन के बिना ज़िन्दगी अब बेहद मुश्किल लगती है। चाहे स्मार्टफोन हो या साधारण सा फीचर फोन, यह छोटा सा डिवाइस कई लोगों का सहारा है। कहीं न कहीं हम सभी अपने फोन पर निर्भर हैं। साथ ही दिन प्रतिदिन निखरती टेक्नोलॉजी इस डिवाइस को और भी स्मार्टफोन बना रही है, जिससे यह न केवल एक कॉलिंग फोन बल्कि एक मिनी कंप्यूटर बन गया है।

आपने मोबाइल फोन के बारे में कई बातें सुनी होंगी। कुछ अच्छी तो कुछ बुरी तो कुछ डरावनी भी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इन्हों फोन से जुड़ी कुछ रोचक और मजेदार बातें। जिन्हें सुन कर आप हैरान जरुर होंगे। तो चलिए देखते हैं ये 5 सबसे रोचक फैक्ट्स जो आपके होश उड़ा देंगे।
#1
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंसोम्निया, कंफ्यूजन और सर दर्द जैसी परेशानियां मोबाइल फोन रेडिएशन के करना होती हैं।
#2
क्या आपने नोकिया 1100 फोन का इस्तेमाल किया है? बता दें कि नोकिया का यह पॉपुलर फीचर फोन इतिहास का सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिकल गैजेट है, इसके करीब 250 मिलियन पीस बेचे गए थे।
#3
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार सोनिम एक्सपी3300 फ़ोर्स सबसे टफ फोन है, यह 84फीट से गिरने के बाद भी बिना किसी ऑपरेशनल डैमेज के रहा।
#4
कभी अपने मोबाइल फोन के बिल को लेकर आप परेशान हुए हैं? तो सोचिए इन मैडम का क्या हाल हुआ होगा, जब उन्हें $200,000 का बिल आया। यह अब तक का सबसे अधिक मोबाइल फ़ोन बिल है, जो कि फ्लोरिडा की सेलिना आरोंस को आया था।
#5
पूरी दुनिया में मोबाइल फोन इंडस्ट्री सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री है। खैर इसमें कोई शक भी नहीं है, आज लोग अपनी जिंदगी से भी ज्यादा मोबाइल में व्यस्त रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








