Home
Mobile

iPhone 17 के बेहतरीन ऑप्शन; 2025 में कौन-सा फ्लैगशिप है सबसे दमदार?

अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन iPhone 17 पर लॉक-इन नहीं होना चाहते, तो 2025 में Android ब्रांड्स ने कई ऐसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो प्रदर्शन, कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के मामले में एकदम टक्कर देते हैं।

यहां हम ऐसे ही कुछ हाई-एंड स्मार्टफोन्स की बात करेंगे जो iPhone 17 के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 17 के बेहतरीन ऑप्शन

Google Pixel 10 ( ₹68,450)

Google Pixel 10 में कंपनी का लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट मिलता है, जो AI और मशीन-लर्निंग से जुड़ी खूबियों के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो सेंसर मौजूद है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी में Pixel सीरीज पहले ही iPhone की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी रही है और Pixel 10 उसी लेवल का इमेजिंग एक्सपीरियंस देता है। अगर आप कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो Google का यह फ्लैगशिप iPhone 17 का मजबूत विकल्प है।

Samsung Galaxy S25( ₹76,139)

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।

फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर आधारित है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स टास्क बिना किसी लैग के संभाल लेता है। 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नाइट मोड और जूम क्वालिटी में बेहतरीन है।

कुल मिलाकर, Galaxy S25 उन यूज़र्स के लिए बढ़िया चॉइस है जो iPhone जैसे प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ Android की लचीलापन चाहते हैं।

Vivo X300 ( ₹75,999)

Vivo X300 में 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है ,जिसमें 200MP मेन कैमरा + 50MP पेरिस्कोप + 50MP अल्ट्रावाइड, साथ ही आगे की तरफ 50MP सेल्फी कैमरा शामिल है।

Dimensity 9500 चिपसेट, 16GB तक RAM और 6040mAh बैटरी इस फोन को पावर-पैक्ड बनाते हैं। अगर आप कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले को लेकर बहुत सीरियस हैं, तो Vivo X300 iPhone 17 के लिए एक प्रीमियम विकल्प है।

Oppo Find X9 (₹74,999)

Oppo Find X9 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

इसमें Dimensity 9500 चिप, 16GB RAM और 7025mAh की बैटरी दी गई है। ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम Hasselblad ट्यूनिंग के साथ आता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 4K वीडियो क्वालिटी मिलती है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन और सिनेमैटिक वीडियो शूटिंग चाहते हैं, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

OnePlus 15 ( ₹72,999)

OnePlus 15 में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 16GB RAM, 7300mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम इस फोन को एक कंप्लीट फ्लैगशिप बनाते हैं। 8K वीडियो, उन्नत स्टेबलाइजेशन और 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम इसे कैमरा-सेंट्रिक यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

अगर iPhone 17 आपके बजट से बाहर है या आप iOS इकोसिस्टम से बाहर निकलकर कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो 2025 में Android फ्लैगशिप के पास ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं जो प्रदर्शन, कैमरा, बैटरी और डिजाइन हर मामले में बराबरी करते हैं।

Pixel का AI, Samsung का प्रीमियम UI, Vivo की जबरदस्त कैमरा तकनीक, Oppo का प्रो-ग्रेड ट्यूनिंग और OnePlus का स्मूद परफॉर्मेंस... ये सभी डिवाइस बिना किसी समझौते के फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
5 Flagship Phones Better Than iPhone 17 for Performance and Camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X