Samsung Galaxy S25 Ultra से बेहतर कैमरा? ये 5 स्मार्टफोन दे रहे हैं कड़ी टक्कर
Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा क्वालिटी अब सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि यूज़र्स के लिए मुख्य खरीदारी फैक्टर बन चुकी है। Samsung Galaxy S25 Ultra को अक्सर 'मोबाइल फोटोग्राफी का बादशाह' कहा जाता है, लेकिन बाज़ार में कुछ ऐसे फोन भी मौजूद हैं जो इसे सीधी चुनौती देते हैं।
खास बात यह है कि इनमें से कई फोन न सिर्फ कैमरा सेंसर बल्कि AI प्रोसेसिंग, नाइट फोटोग्राफी और ज़ूम टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे हैं। आइए जानते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में जो Galaxy S25 Ultra के कैमरे को टक्कर देने का दम रखते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X8 Pro
इस डिवाइस की कीमत 99,999 रुपये है। Oppo ने हमेशा अपने कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन्स से यूज़र्स को प्रभावित किया है और Find X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसमें क्वाड 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड से लेकर टेलीफोटो तक हर एंगल को कवर करता है।
इसका 32MP सेल्फी कैमरा हाई-डेफिनिशन वीडियो कॉल और व्लॉगिंग के लिए बेहतरीन है। Dimensity 9400 चिपसेट की वजह से कैमरा प्रोसेसिंग बेहद स्मूद होती है। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यह Galaxy S25 Ultra का सस्ता और मजबूत विकल्प है।
Vivo X200 Pro
इस डिवाइस की कीमत 87,990 रुपये हैं। Vivo कैमरा टेक्नोलॉजी में लंबे समय से अपनी अलग पहचान बना चुका है। X200 Pro खासतौर पर नाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट मोड में Galaxy S25 Ultra को कड़ी चुनौती देता है।
इसमें 50MP + 200MP + 50MP का तगड़ा ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। इसका 200MP सेंसर डिटेल्ड शॉट्स के लिए कमाल करता है। साथ ही इसका 32MP फ्रंट कैमरा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बोनस साबित होता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें अल्ट्रा-हाई मेगापिक्सल की तलाश है।
Xiaomi 15 Ultra
इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये है। Xiaomi ने 15 Ultra के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत की है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप (50MP + 200MP + 50MP + 50MP) दिया गया है। खासतौर पर जूम और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स में यह Galaxy S25 Ultra को सीधी टक्कर देता है।
Snapdragon 8 Elite चिपसेट इसके इमेज प्रोसेसिंग को और तेज बनाता है। फोटोग्राफी में एक्सपेरिमेंट करने वालों के लिए यह फोन गेम-चेंजर है।
Apple iPhone 16 Pro Max
इस डिवाइस की कीमत 1,37,900 रुपये है। Apple हमेशा से ही कैमरा क्वालिटी और कलर साइंस के लिए मशहूर रहा है। iPhone 16 Pro Max में दिए गए ट्रिपल कैमरे इसे Galaxy S25 Ultra का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी बनाते हैं।
इसमें 48MP + 12MP + 48MP का कैमरा सिस्टम है। iOS का डीप इंटीग्रेशन और A18 Pro चिपसेट की AI प्रोसेसिंग इसकी तस्वीरों को और नैचुरल बनाती है।
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12MP का कैमरा आज भी बेस्ट इन क्लास है। वीडियो क्वालिटी के मामले में iPhone अब भी Galaxy S25 Ultra से आगे माना जाता है।
Google Pixel 10 Pro XL
इसकी कीमत 1,17,700 रुपये है। Google Pixel सीरीज का USP हमेशा से रहा है उसका सॉफ्टवेयर बेस्ड कैमरा मैजिक। Pixel 10 Pro XL भी इसी परंपरा को और बेहतर बनाता है। इसमें 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम है।
इसका 42MP का सेल्फी कैमरा इसे कंटेंट क्रिएटर्स का फेवरेट बना सकता है। Google Tensor G5 चिपसेट और AI इमेज प्रोसेसिंग की मदद से नाइट फोटोग्राफी में यह फोन Galaxy S25 Ultra को भी मात देता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra निस्संदेह एक पावरफुल कैमरा फोन है, लेकिन Oppo Find X8 Pro, Vivo X200 Pro, Xiaomi 15 Ultra, iPhone 16 Pro Max और Pixel 10 Pro XL जैसे डिवाइस यह साबित करते हैं कि फोटोग्राफी की रेस में सिर्फ एक ब्रांड ही विजेता नहीं है। यूजर्स की ज़रूरत और बजट के हिसाब से ये पांचों स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications