Home
Mobile

आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ानी है तो ये 5 टिप्‍स अपनाएं

By Roith

ऐसा कभी आपके साथ हुआ है, आईफोन चार्ज करने के कुछ समय बाद फोन की बैटरी डिस्‍चार्ज हो गई हो या फिर फोन में हीटिंग से जुड़ी दिक्‍कत आ रही है। वैसे इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं हो सकता है आपके फोन में हार्डवेयर लेवल की कोई दिक्‍कत हो या फिर सॉफ्टवेयर लेवल में हो रही दिक्‍कत की वजह से ऐसा हो रहा हो। चलिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बात करते है जिनकी मदद से आप अपने आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं।

आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ानी है तो ये 5 टिप्‍स अपनाएं

1- ध्‍यान रखें आपका आइफोन हमेशा अपडेटेड रहे

आइफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने की सबसे जरूरी टिप है कि आप अपने आइफोन को लेटेस्‍ट सॉफ़्टवेयर अपडेट के साथ अपडेटेड रखें। एप्‍पल अपने नए अपडेट में बैटरी परफार्मेंस और उसमें लगने वाले रिसोर्स का सही ढंग से उपयोग हो इसके लिए समय-समय पर नए अपडेट देता रहता है।

2- आइफोन के लिए अनुकूल तापमान रखें

हालाकि इस पर इंसान का कंट्रोल कम ही रहता है लेकिन जहां तक हो सके आइफोन को गर्म या ठंडे तापमान से दूर रखें। आइफोन के आइडियल तापमान रेंज 16°C से 22°C के बीच होना चाहिए। बहुत गर्मी या ठंडक बैटरी परफार्मेंस को खराब कर सकती है।

3- चार्जिंग के दौरान आइफोन केस निकालें

अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर तापमान काफी अधिक रहता है तो आइफोन पर लगा केस हीट को रिलीज़ करने में दिक्‍कत डाल सकता है जो बैटरी परफार्मेंस पर असर डालता है इसलिए चार्जिंग के दौरान अपने फोन से केस हटा लें। ऐसा तभी करें जब आपके आस-पास का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो।

4- जरूरत न हो तो जबरदस्ती चार्ज न रखें

आइफोन की बैटरी को हमेशा पूरी तरह चार्ज या डिस्चार्ज होने से बचाएं। 20% से 80% चार्ज रखने से बैटरी लाइफ बढ़ती है।

5- लो पावर मोड चालू करें

अगर आप अपने आइफोन को ज्यादा उपयोग नहीं कर रहे हैं तो लो पावर मोड चालू कर दें। यह आपकी बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा देगा साथ ही बैकग्राउंड में चल रहे कई प्रोसेस भी बंद कर देगा।

वैसे ऊपर बताए गए तरीके कोई नए नहीं है और शायद हम में से ज्‍यादातर लोग इनमें से कुछ तरीके अपनाते भी होंगे। अगर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं और फोन को लंबे समय तक यूज करना चाहते हैं इन तरीको को अपना सकते हें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Five tips to maximize iPhone battery life: Keep it updated, maintain ideal temperature, remove case while charging, keep it partially charged, enable low power mode.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X