iPhone 15 समेत इन 5 स्मार्टफोन्स की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स
Upcoming Phone September 2023: अगर आप भी धांसू फीचर्स से लैस और शानदार डिजाइन वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Apple , Samsung , Moto सहित कई बड़े ब्रांड अपने नए हैंडसेट को अगले महीने यानि कि सितंबर में लॉन्च करने जा रहे हैं। अक्टूबर में फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे इन स्मार्टफोन्स को कंपनियां अक्टूबर तक सेल के लिए उपलब्ध भी करा देंगी। आज हम इस आर्टिकल में आपको अगले महीने दस्तक देने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए आगे इन अपकमिंग फोन्स की डिटेल्स जानते हैं।
Apple iPhone 15 सीरीज
सबसे पहले हम एप्पल के नए सीरीज आईफोन 15 की बात करते हैं। जिसे कंपनी अगले महीने 12 सितंबर 2023 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Ultra को एक साथ लाया जाएगा। इस सीरीज के साथ कंपनी अपने यूजर्स को USB-C सपोर्ट दे जा रही है। जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आईफोन 15 को 3,877mAh बैटरी, आईफोन 15 प्लस को 4,912mAh बैटरी, आईफोन 15 प्रो को 3,650mAh बैटरी और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 4,852mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके Pro और Ultra मॉडल में Apple की नई और अपकमिंग A17 बायोनिक चिप को शामिल किया जाएगा।
Samsung Galaxy S23 FE
अब बात करेंगे सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई की जिसमें आपको 6.4 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह हैंडसेट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक दे सकता है। अपने इस फोन में कंपनी Exynos 2200 चिपसेट सपोर्ट दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा , 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही 10MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

Honor 90
Honor 90 जिसमें 6.7-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित मैजिकयूआई 7.1 पर चलेगा। जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोटोग्राफी लवर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है। पावर के लिए 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत कंपनी लगभग 35 हजार रुपये तय कर सकती है।
Moto G84 5G
मोटो जी84 5जी फोन में 6.55 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन का ब्राइटनेस 1300 nits होगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट को शामिल कर सकती है। फोटोग्राफी लवर्स को इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। कंपनी अपने इस फोन को 30W वायर्ड सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

Moto G54 5G
एक रिपोर्ट के अनुसार मोटो जी54 5जी को 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करेगा। कंपनी इसमें डाइमेंशन 7020 चिप को शामिल कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Moto G54 5G को दो वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है, जो 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ दस्तक देगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








