Realme GT Master एडिशन पर मिलेगा 5000 रुपए का डिस्काउंट, ऐसे उठाएँ मौके का फायदा
Flipkart Big Billion Days सेल अगले महीने से शुरू होने जा रही है और आपको अपने पसंदीदा ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने वाले है। यदि आप आने वाले समय में Realme का कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च किया गया Realme GT Master एडिशन भारी डिस्काउंट के साथ मिलने वाला है।

जी हाँ, फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जाने वाला और इसके अलावा पसंदीदा बैंक भागीदारों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर भी छूट मिलेगी। तो आइए इसके बारे में कुछ विस्तार से जानते हैं।
Realme GT Master एडिशन मिलेगा 5000 रुपए का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल जो 3 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं और इस सेल में आप अनगिनत प्रोडक्टस को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, Realme अपनी Realme Days सेल आयोजित करेगा और यह ऑफर वहां भी उपलब्ध होगा। इस प्रकार फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में यानि 3 अक्तूबर से रियलमी जीटी मास्टर एडिशन पर 5000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दिया जाने वाला है। तो अगर आप भी नया मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे है तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एकदम सही रहेगा।
कटौती के बाद Realme GT Master एडिशन की कीमत
- 6GB, 128GB वैरिएंट, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- 8GB, 128GB वैरिएंट, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- 8GB, 256GB वैरिएंट, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा, अगर आप Flipkart से फोन खरीद रहे हैं, तो आप एक्सिस बैंक या ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। और अगर आप Realme Days सेल के दौरान Realme के ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदने का फैसला करते हैं, तो आपको ICICI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या EMI विकल्प का उपयोग करके 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके अलावा आप रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन खरीदने के साथ-साथ 4,999 रुपये के रियलमी बड्स एयर प्रो को फ्री में खरीदना भी सेलेक्ट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको इस डील में 5000 रुपये की छूट नहीं मिलेगी।
साथ ही यदि आप कार्ड के माध्यम से इन स्मार्टफोन को खरीदेंगे तो इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये होगी।
Realme GT Master एडिशन के कुछ खास फीचर्स
रियलमी जीटी मास्टर एडिशन में 120 हर्ट्ज़ का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो मूवी देखने और गेम खेलने के लिए बहुत अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान करता है। जबकि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन की 4300mAh की बैटरी लगभग एक दिन तक चलती है और उसके साथ 65W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का मैन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। कुल मिलाकर एक शानदार डिवाइस है जिसको आप 3 अक्टूबर से 5000 रुपए के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications