Home
Mobile

धांसु फीचर्स और कम प्राइस में इस दिन लॉन्च होगा 5G जियो फोन

रिलायंस और गूगल कुछ समय से मिलकर सस्ते 5G जियो फोन पर काम कर रहे हैं। इस फोन की घोषणा सबसे पहले पिछले साल की एन्यूअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में की गई थी। और अब ऐसा माना जा रहा है कि रिलायंस 24 जून को होने वाली 2021 की एजीएम में आधिकारिक तौर पर Jio 5G फोन लॉन्च करेगी। तो आइए एक नजर डालते हैं 5G Jio Phone के बारे में और देखते है कि उसमें क्या -क्या मिल सकता हैं।

धांसु फीचर्स और कम प्राइस में इस दिन लॉन्च होगा 5G जियो फोन

क्या होगी 5G जियो फोन की कीमत और लॉन्च

बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो के इस आगामी 5जी फोन की कीमत करीब 5000 रुपए से भी कम हो सकती है और यह अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है। लेकिन 24 जून को इसकी घोषणा हो सकती है।

क्या होंगे 5जी जियो फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यह मोबाइल अब तक का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल होगा जिसे गूगल और जियो मिलकर बना रहे हैं। Jio के इस 5G फोन के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर ने चिपसेट के लिए क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स के अनुसार 5G Jio Phone क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित होगा, जो अभी बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ता 5G चिपसेट है।

गूगल के अपकमिंग Jio 5G फोन के लिए सॉफ्टवेयर डेव्लप करने की संभावना है। और बताया जा रहा है कि फोन या तो Android Go पर चलेगा या Jio 5G फोन के लिए पूरी तरह से नए कस्टम-डिज़ाइन किए गए OS पर चलने की उम्मीद है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आगामी Jio 5G फोन JioOS पर भी चल सकता है।

वहीं स्पेसिफिकेशन की बात करें तो JioPhone QWERTY कीपैड, 2.4-इंच TFT डिस्प्ले, 320x240 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आने की उम्मीद है। साथ ही यह एक डुअल-कोर चिपसेट 1GHz, 512MB RAM और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज परमिल सकता है। वहीं कैमरे में फोन में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 2000mAh की बैटरी होने की आशंका हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance and Google have been working together for some time on the cheapest 5G Jio phone. This phone was first announced at last year's Annual General Meeting (AGM).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X