Home
Mobile

iPhone 17 को टक्कर देने वाले 6 Android कैमरा फोन, जो कम दाम में देते हैं DSLR-जैसा रिजल्ट

अगर आप सोचते हैं कि केवल iPhone ही शानदार फोटो और वीडियो दे सकता है, तो अब वक्त है इस मिथक को तोड़ने का। आज के Android फ्लैगशिप स्मार्टफोन न सिर्फ़ iPhone 17 जैसे हाई-एंड कैमरा फीचर्स देते हैं, बल्कि उनकी कीमत भी लाखों रुपये से कम है।

चलिए जानते हैं ऐसे 6 Android कैमरा स्मार्टफोन्स जो iPhone 17 को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 को टक्कर देने वाले 6 Android कैमरा फोन

Google Pixel 10 (₹79,999)

  • Google का Pixel 10 अपने कैमरा सॉफ़्टवेयर और AI इमेज प्रोसेसिंग के लिए मशहूर है।
  • इसमें मिलता है 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम और बेहतरीन कलर रीप्रोडक्शन देता है।
  • सेल्फी के लिए इसमें 10.5MP का कैमरा है जो स्किन टोन को नैचुरल रखता है।
  • 4970mAh बैटरी और Android 16 के साथ आने वाला यह फोन Google Tensor G5 चिप पर चलता है। यह उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट है जो फोटो में डीप कलर और AI एडिटिंग पसंद करते हैं।

Samsung Galaxy S25 (₹74,999)

  • Samsung का Galaxy S25 अपनी स्थिर वीडियो रिकॉर्डिंग और डायनामिक रेंज के लिए जाना जाता है।
  • इसमें 50MP + 10MP + 12MP का कैमरा सेटअप है जो "Super Steady Video" मोड में भी 3x ज़ूम पर क्लियर फुटेज देता है।
  • 12MP फ्रंट कैमरा शानदार पोर्ट्रेट्स क्लिक करता है।
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 4000mAh बैटरी इसे एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं।
  • अगर आप वीडियो क्रिएटर हैं या Instagram Reels शूट करते हैं, तो Galaxy S25 iPhone 17 का एक बेहतरीन विकल्प है।

OnePlus 13 (₹63,999)

  • OnePlus 13 कैमरा परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड दोनों में लाजवाब है।
  • इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो हर फ्रेम में डिटेल्स को बखूबी कैप्चर करता है।
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे दिनभर एक्टिव रखती है, सिर्फ़ 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा!
  • Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यह फोन परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों में फ्लैगशिप फील देता है।

Vivo X200 FE (₹54,998)

  • Vivo X200 FE अपनी बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा क्लैरिटी के लिए जाना जाता है।
  • इसमें 6.31-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है.
  • आउटडोर फोटोग्राफी में भी विजिबिलिटी कम नहीं होती।
  • 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा इसे सेल्फी लवर्स का फेवरेट बनाते हैं।
  • यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो फोटो और वीडियो दोनों में नेचुरल कलर और शार्पनेस चाहते हैं।

Xiaomi 15 (₹53,999)

  • Xiaomi 15 फोटोग्राफी और बैटरी बैलेंस दोनों में आगे है।
  • इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा है जो AI HDR और नाइट मोड में iPhone 17 जैसी क्लैरिटी देता है।
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5240mAh बैटरी के साथ यह फोन लंबे शूट के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
  • जो यूजर्स कम बजट में फ्लैगशिप लेवल कैमरा चाहते हैं, उनके लिए Xiaomi 15 एक स्मार्ट चॉइस है।

Oppo Find X8 Pro (₹89,999)

  • Oppo Find X8 Pro अपने 50MP ट्रिपल कैमरा और Hasselblad ट्यूनिंग के कारण प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स में लोकप्रिय है।
  • इसका 32MP सेल्फी कैमरा और 6.36-इंच AMOLED डिस्प्ले इसे एक प्रीमियम शूटिंग डिवाइस बनाते हैं।
  • Snapdragon 8 Elite चिप और AI-आधारित इमेज एन्हांसमेंट के कारण यह डिवाइस लो-लाइट फोटोग्राफी में iPhone 17 को चुनौती देता है।

कौन सा डिवाइस बेस्ट?

अगर आप iPhone 17 के कैमरा परफॉर्मेंस से प्रभावित हैं लेकिन बजट कम है, तो ये Android विकल्प शानदार वैल्यू देते हैं। Google Pixel 10 और Samsung Galaxy S25 स्मार्ट सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि Vivo X200 FE और OnePlus 13 पावर और बैटरी में आगे हैं।
कुल मिलाकर, 2025 में iPhone 17 के टक्कर के लिए Android कैमरा फोन अब पूरी तरह तैयार हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
6 Android Camera Phones That Beat the iPhone 17 in 2025 at Half the Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X