Home
Mobile

एंड्राइड फोन के ऐसे 6 ख़ास फीचर जिन्हें आप अभी तक नहीं जानते

By Anoop Kumar Singh

अगर आप एंड्रॉइड यूजर है तो इसकी सेटिंग्स के बारे में आपको पता होगा। एंड्रॉइड की कुछ सेटिंग और फीचर ऐसे भी हैं जिनसे शायद आप अवगत ना हों। ये बहुत ही सामान्य है जिन्हें लोग आम जीवन में उपयोग में लाते है।

Why Telegram is better than whatsapp? (Hindi)

एंड्रॉइड इतने ज्यादा फीचर देता है, कि मैन्यू कई सब मैन्यू में बंटा है। इसकी जटिल संरचना की वजह से कई बार आपका ध्यान उन विशेष फीचर पर नहीं जाता। आज हम आपको यहां उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे है। वैसे ये फीचर का होना या ना होना फ़ोन के प्रकार पर भी निर्भर करता है।

एंड्राइड फोन के ऐसे 6 ख़ास फीचर जिन्हें आप अभी तक नहीं जानते

आइए जानते हैं ऐसे 6 फीचर्स के बारे में

स्क्रीन को बड़ा करना

स्क्रीन को बड़ा करना

अगर आप ब्राउजर पर कुछ ब्राउज कर रहे है। कोई फॉन्ट या पिक्चर छोटे साइज में हो तो उसे आप बड़ा करके देख सकते हो ताकि पढ़ने में आसानी हो। इसके लिए आपको सेटिंग>एक्सेसबिलिटी>मैग्नीफिकेशन जेस्चर ऑप्शन को ऑन करना होगा। स्क्रीन जहां आपको पढ़ना है या पिक्चर को देखना है उसे 3 बार टेप करके बड़ा कर सकते है। 2 उंगलियों को डिस्प्ले पर टच कर आप सब्जेक्ट को मूव कर सकते है और 3 बार वापस टेप करके उसे सामान्य कर सकते है ।

स्क्रीन के कलर को बदलना

स्क्रीन के कलर को बदलना

एक्सेसबिलिटी में एक ओर उपयोगी फीचर है जिसे आप सेटिंग>एक्सेसबिलिटी>कलर इन्वर्ट ऑप्शन ऑन करके उपयोग में ला सकते है। ये फीचर आपके मोबाइल की बैकग्राउंड स्क्रीन को एक डार्क कलर दे देगा जिससे आप इसके मैन्यू ओर कोई भी फॉन्ट आसानी से पढ़ पाएंगे । ये अंधेरे में काम आने वाला उपयोगी फीचर है पर आपकी डिवाइस के लिए हानिकारक है।

प्रिंटिंग सर्विसेज को जोड़ना

प्रिंटिंग सर्विसेज को जोड़ना

आप अपने मोबाइल से डायरेक्ट प्रिंट भी दे सकते हो। वैसे गूगल क्लाउड से आप डायरेक्ट प्रिंट दे सकते हो। जरूरत पड़ने पर आप अपने मोबाइल पर दूसरे प्रिंट प्लग इन भी ऐड करा सकते है जैसे कि एचपी और एसपोन जैसे कई प्रिंट प्लग इन है। किसी प्रिंटर प्लग इन को जोड़ने हेतु सेटिंग>प्रिंटिंग>ऐड सर्विसेज में जाकर जो प्लग इन लिस्ट है उसमें से कोई भी सर्विस चुन सकते हो।

पासवर्ड को विज़िबल करना

पासवर्ड को विज़िबल करना

एक सुरक्षित पासवर्ड वो है जो अल्फा न्यूमेरिक स्पेशल करैक्टर मिक्स वाला हो। पासवर्ड अगर आपको याद रखने में दिक्कत आती है या उसे लिखते वक्त आप गलती कर रहे है तो आप सेटिंग>सिक्योरिटी>पासवर्ड>मेक पासवर्ड विज़िबल में जाकर पासवर्ड को विज़िबल कर सकते हो।

बिलिंग की तारीख को तय करना

बिलिंग की तारीख को तय करना

आप अपने एंड्रॉइड मोबाइल पर बिलिंग की तारीख तय कर सकते है जिससे कि आपको जानकारी मिल जाएं कि महीना हो गया है। आप अपने डेटा यूज़ की लिमिट भी तय कर सकते है इसके लिए सेटिंग>डेटा यूजेज> बिलिंग साईकल ऑप्शन में जाकर बदलाव करने होंगे।

टच करने का टाइम बदलना

टच करने का टाइम बदलना

किसी ऑप्शन को चुनने के लिए जो आप लांग प्रेस करते है अगर उसके समय मे बदलाव करना होतो आप इसे भी बदल सकते हो। सेटिंग>एक्सेसबिलिटी>सिस्टम>टच एंड होल्ड डिले यहां से आप सॉर्ट,मीडियम या लांग डिले ऑप्शन को चुन सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Agar aap apne smartphone ki Android settings karna chahte hain to yahan hum apko ye tips bata rahe hain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X